Rajasthan Job Recruitment Camp: राजस्थान जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आने वाला है। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली और एनडीआरएफ सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई से 18 अगस्त तक 12 दिवसीय भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। यह चयन अभियान ईएलआई योजना के तहत पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होगा, जिसमें सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पात्र अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी भर्ती शिविर में भाग ले सकते हैं। अभियान की शुरुआत 31 जुलाई को नांगल राजावतान से होगी और अलग-अलग पंचायत समितियों में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे। सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना आवश्यक होगा। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार से 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल सुविधा और मेस जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
बता दें कि जिला परिषद के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती अभियान को 31 जुलाई से नांगल राजावतान से चलाया जाएगा। जिसके बाद 3 अगस्त को लवाण 4 अगस्त को रामगढ़ पचवारा 5 अगस्त को लालसोट 6 अगस्त को सिकंदरा 7 अगस्त को सिकराय 10 अगस्त को महवा 11 अगस्त को मंडावर 12 अगस्त को बैजूपाड़ा 14 अगस्त को बसवा 17 अगस्त को बांदीकुई तथा 18 अगस्त को दौसा में भर्ती शिविर अभियान को आयोजित किए जाएंगे। वहीं इन सभी शिविर अभियानो को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किया जाएगा।
बता दें कि इस शिविर आयोजन में किसी भी तहसील से पात्र अभ्यर्थी अपनी सुविधा को ध्यान में रखते हुए किसी भी शिविर आयोदनों में शामिल हो सकता है। नीमच के कमांडेड कार्यालय से महिपाल सिंह ने जाकारी देते हुए बताया कि इस शिविर मे अभ्यर्थीयों के लिए सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 19 साल से लेकर 40 वर्ष तक होनी चाहिए। उनका वजन 55 से 90 किलोग्राम और हाईट 168 सेमी से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शिक्षित युवाओं के लिए चलाए जा रहे इस चयन प्रक्रिया अभियान शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को 10वीं या 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड पैन कार्ड की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज के फोटो को अपने साथ लाना अनिवार्य होगा।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Police Vacancy: राजस्थान पुलिस में 1000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन
दरअसल इस अभियान में सुरक्षा जवानों को 18 हजार से 28 हजार रुपये प्रतिमाह, सुरक्षा सुपरवाइजर (Security Supervisor) को 20 हजार से 28 हजार रुपये और सुरक्षा अधिकारी को 33 हजार से 40 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं इसेक साथ-साथ पीएफ (Provident Fund) पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल सुविधा, और मेस जैसी सुविधाएं चयनित अभ्यर्थियों को दी जाएंगी।