भारतीय रेलवे (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Railway Sports Quota Recruitment: रेलवे में खिलाड़ियों के लिए 56 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

NFR Sports Quota : नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 56 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और 12वीं पास योग्य खिलाड़ी 25 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

हितेश तिवारी

Sports Quota Vacancy : रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कुल 56 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में देशभर के पात्र पुरुष और महिला खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत रेलवे के 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-2, लेवल-3 और लेवल-1 के पद भरे जाएंगे।

इनमें लेवल-2/3 के 21 और लेवल-1 के 35 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अलीपुरद्वार, कटिहार, रंगिया, लुमडिंग और तिनसुकिया मंडलों सहित विभिन्न इकाइयों में की जाएगी।

रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 56 पदों पर भर्ती

इस भर्ती में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, गोल्फ, कबड्डी और पावरलिफ्टिंग जैसे कई खेलों के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। लेवल-2 और लेवल-3 के पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि लेवल-1 के लिए 10वीं, आईटीआई या एनसीवीटी से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC) मान्य होगा।

उम्मीदवार के पास 1 अप्रैल 2024 या उसके बाद की मान्य खेल उपलब्धियां होना अनिवार्य है। लेवल-2/3 के लिए राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी अथवा निर्धारित स्थान प्राप्त होना जरूरी है, जबकि लेवल-1 के लिए राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 के अनुसार 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के नियमानुसार वेतन और अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।

आवेदन 24 अगस्त 2026 तक किए जाएंगे

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 40 अंकों का स्पोर्ट्स ट्रायल होगा, जिसमें खेल प्रदर्शन, फिटनेस, क्षमता और कोच के मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। 25 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में पहुंचेंगे। दूसरे चरण में खेल उपलब्धियों के लिए 50 अंक और शैक्षणिक योग्यता के लिए 10 अंक निर्धारित हैं।

अंतिम चयन के लिए लेवल-3 उम्मीदवारों को कम से कम 65 अंक तथा लेवल-1 और लेवल-2 उम्मीदवारों को 60 अंक हासिल करना होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 तथा एससी, एसटी, महिला, भूतपूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक और ईबीसी वर्ग के लिए ₹250 रखा गया है।

चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी और कम से कम पांच वर्ष तक भारतीय रेलवे में सेवा देने का बॉन्ड भी भरना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, खेल प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा