पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Punjab Board 10th Result 2026: इस साल कुल 94.52% छात्र पास, हरलीन शर्मा बनी टॉपर

PSEB result 2026 : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 94.52 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। सरकारी स्कूलों का 94.45 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों का 95.97 फीसदी रहा।

हितेश तिवारी

Punjab Board Class 10 Result : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 11 मई 2026 को जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है और परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।

इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 2.8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर की मदद से अपने विषयवार अंक, पासिंग स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित किया।

पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी

इस बार पंजाब बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 94.52 फीसदी रहा है। यह पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है, क्योंकि वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 95.61 फीसदी था। रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 93.23 फीसदी दर्ज किया गया।

टॉपर लिस्ट में हरलीन शर्मा ने 99.38 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रिया रानी ने 99.23 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि तीसरे स्थान पर बनी महेश शर्मा रहीं, जिन्होंने 99.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

सरकारी 94.45 और प्राइवेट स्कूलों का 95.97 फीसदी रहा

ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने इस बार शहरी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। ग्रामीण क्षेत्र का पास प्रतिशत 95.35 फीसदी रहा, जबकि शहरी क्षेत्र का 92.98 फीसदी दर्ज किया गया। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.45 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों का 95.97 फीसदी रहा।

छात्र pseb.ac.in वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध होगी। बोर्ड ने बताया है कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी। परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी