फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता

PRL Officer Recruitment : फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) ने प्रशासनिक अधिकारी, अकाउंट्स अधिकारी और परचेज एंड स्टोर्स अधिकारी के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

हितेश तिवारी

PRL Vacancy : फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL), जो भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत कार्यरत है, ने विभिन्न अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारी, अकाउंट्स अधिकारी और परचेज एंड स्टोर्स अधिकारी के कुल 5 पद भरे जाएंगे।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जो प्रशासन, वित्त और खरीद एवं स्टोर्स के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

PRL ने 5 अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली

भर्ती के तहत प्रशासनिक अधिकारी का 1, अकाउंट्स अधिकारी के 2 और परचेज एंड स्टोर्स अधिकारी के 2 पद शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए MBA (HR) या संबंधित स्नातकोत्तर/स्नातक डिग्री के साथ प्रशासनिक अनुभव आवश्यक है।

अकाउंट्स अधिकारी के लिए CA, ICWA, MBA (Finance), M.Com या B.Com/BBA के साथ वित्त एवं लेखा का अनुभव होना चाहिए। वहीं परचेज एंड स्टोर्स अधिकारी पद के लिए MBA (Marketing/Materials Management), संबंधित पीजी डिप्लोमा या स्नातकोत्तर/स्नातक डिग्री के साथ खरीद एवं स्टोर्स का अनुभव मांगा गया है।

अधिकांश योग्यताओं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी वर्ग के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

24 अगस्त 2026 तक आवेदन किए जाएंगे

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-10 के तहत ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह का वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA), राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS), स्वास्थ्य सुविधाएं, एलटीसी और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और उसमें सफल अभ्यर्थियों को लगभग 1:5 के अनुपात में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा (60%) और इंटरव्यू (40%) के अंकों के आधार पर तैयार होगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा