पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2025 
करियर

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में निकली 800 से अधिक भर्ती, तुरंत करें आवेदन

PGCIL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं।

प्रीति शर्मा

PGCIL Apprentice Recruitment 2025: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर 800 से भी अधिक भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें विभिन्न विभागों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए आवेदन आज यानी 15 सितंबर से स्वीकार किए जा रहे हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। विभिन्न पदों के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 800 से भी अधिक पदों पर भर्ती की जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

भर्ती के लिए योग्यता

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी किए गए पदों पर उम्मीदवारों के पास किसी भी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड में कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा आईटीआई बीई/बीटेक/बीएससी और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि योग्यता होना अनिवार्य है। बता दें कि योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में चयनित उम्मीदवारों को 13500 से 17500 रुपए तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में वर्ग के अनुसार छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के जरिए होगा। इसके लिए लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके आप उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद नया पेज खुलेगा जिसमें सभी जानकारी दर्ज करें।
  • अब मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज