AI के ये कोर्स स्टूडेंट्स को देंगे नौकरी के बेहतर अवसर, विदेशों से भी आएंगे कॉल

AI Career After 12th: आज के दौर में एक अच्छी नौकरी और करियर पाना काफी मुश्किल हो गया है। AI के दौर में इसी से जुड़े कोर्स को करने से भविष्य में बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। 12वीं के बाद आप इन कोर्स को कर सकते हैं।
AI के ये कोर्स स्टूडेंट्स को देंगे नौकरी के बेहतर अवसर, विदेशों से भी आएंगे कॉल
AI में करियर ऑप्शन (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
ai courses
अक्सर 12वीं के बाद लोग करियर की राह को चुन पाने में कई तरह की मुश्किलों का सामना करते हैं। यह हर बच्चे के लिए एक बड़ा फैसला होता है। आज के समय में AI जानकारी खोजने से लेकर संवाद करने तक के लिए काम आता है। ऐसे में इसी क्षेत्र में करियर बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
ai diploma
स्कूल के बाद अच्छी नौकरी के लिए नॉलेज के साथ-साथ स्किल्स की भी जरूरत होती है। ऐसे में 12वीं की परीक्षा के बाद B.Tech in Artificial Intelligence कोर्स को चुन सकते हैं। यह चार साल का होता है जिसके लिए पीसीएम होना जरूरी है।
ai career
फाइनेंस और अकाउंटिंग के साथ AI टूल्स सीखने के लिए B.com with AI कोर्स किया जा सकता है। जिसमें आपको डेटा एनालिटिक्स, ऑटोमेशन और रिपोर्टिंग जैसे स्किल्स सिखाए जाते हैं। इसे आप यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी मुंबई से कर सकते हैं। यह तीन साल का होता है जिसके लिए 12वीं में 50 प्रतिशत अंक जरूरी है।
after 12 course
टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर में रुचि रखने वाले कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए BCA in AI बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें AI प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग और डेटा माइनिंग जैसे विषय शामिल है। यह तीन साल के अंतराल में होता है। इसमें मैथमेटिक्स सब्जेक्ट अनिवार्य है।
artificial intelligence
अगर आप ग्रेजुएशन के साथ-साथ कम समय में AI सीखना चाहते हैं तो इसके लिए डिप्लोमा कोर्स किया जा सकता है। जिसमें आपको ChatGPT, Prompt Engineering, AI टूल्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलती है। इस कोर्स की अवधि छह महीने या एक साल होती है।
ai
AI कोर्स करने से आपको विदेशों में भी नौकरी और स्कॉलरशिप के मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा AI टूल्स की मदद से डिजिटल मार्केटिंग, ई कॉमर्स, स्टार्टअप आइडिया को बेहतर बना सकते हैं। इन कोर्स की मदद से बेहतर करियर ग्रोथ हो सकती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com