पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

PFRDA में ऑफिसर ग्रेड A के 30 पदों पर भर्ती, ₹1.26 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और परीक्षा तारीख

PFRDA Recruitment : PFRDA ने ऑफिसर ग्रेड A यानी असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तारीख 24 सितंबर है और सैलरी ₹1.26 लाख तक है।

हितेश तिवारी

PFRDA Vacancy : पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ऑफिसर ग्रेड 'ए' यानी असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सामान्य, अनुसंधान, बीमांकिक और राजभाषा स्ट्रीम में की जाएगी। कुल 30 पदों में सामान्य वर्ग के 25, अनुसंधान के 2, बीमांकिक के 2 और राजभाषा का 1 पद शामिल है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को अधिकारी ग्रेड 'ए' के पद पर 62,500 रुपये से 1,26,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।

PFRDA Grade A भर्ती 2026

अलग-अलग स्ट्रीम के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। सामान्य स्ट्रीम में किसी भी विषय में कम से कम दो साल की मास्टर डिग्री या पीजी डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कानून, इंजीनियरिंग में स्नातक या CA, CS, CMA और CFA योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

अनुसंधान स्ट्रीम के लिए अर्थशास्त्र, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेंस, सांख्यिकी, डेटा साइंस, AI, ML समेत संबंधित विषयों में दो साल की मास्टर डिग्री या PG डिप्लोमा जरूरी है। बीमांकिक स्ट्रीम के लिए स्नातक डिग्री के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया की परीक्षा के सभी 7 कोर प्रिंसिपल्स पास होना जरूरी है। राजभाषा पद के लिए हिंदी या हिंदी अनुवाद में मास्टर डिग्री समेत निर्धारित भाषा संबंधी योग्यता मांगी गई है।

30 पदों पर मौका, ₹1.26 लाख तक सैलरी

PFRDA Grade A भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। प्रथम चरण की ऑनलाइन परीक्षा 15 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें सभी स्ट्रीम के लिए पेपर 1 और संबंधित स्ट्रीम का पेपर 2 होगा। दोनों पेपर में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी और इस चरण के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा 20 नवंबर 2026 को होगी, जिसमें अंग्रेजी का वर्णनात्मक पेपर और संबंधित स्ट्रीम का पेपर शामिल होगा।

दूसरे चरण में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू हिंदी या अंग्रेजी में दिया जा सकता है। अंतिम चयन में दूसरे चरण को 85 प्रतिशत और इंटरव्यू को 15 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को PFRDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें