भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Patna School Closed: भीषण गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद, 9वीं से 12वीं कक्षाएं सुबह 11 बजे तक

Patna School Closed : पटना में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 जून 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है।

हितेश तिवारी

Heat Wave Bihar : पटना में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 जून 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश प्री-स्कूलों पर भी लागू होगा।

प्रशासन का कहना है कि तेज धूप, गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसलिए एहतियात के तौर पर स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।

8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद

जारी आदेश के अनुसार, पहले ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद स्कूलों के 29 जून से खुलने की संभावना थी, लेकिन मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लिया गया। जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पटना और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाएं बच्चों के लिए लू, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ा रही हैं। इसी कारण प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

9वीं से 12वीं की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक

हालांकि, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रहेगी। प्रशासन ने इन कक्षाओं के लिए स्कूलों को केवल सुबह 11 बजे तक संचालन की अनुमति दी है, ताकि छात्र-छात्राओं को दोपहर की तेज गर्मी का सामना न करना पड़े।

स्कूल प्रबंधन को समय-सारिणी में आवश्यक बदलाव करने और छात्रों के लिए पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा तथा गर्मी से बचाव के अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह आदेश 22 जून 2026 से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न भेजें और गर्मी से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें