सरकारी नौकरी (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

OSSC CGL Recruitment 2026: ग्रुप बी और सी के 1576 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन का सही तरीका

OSSC CGL Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने कुल 1576 पदों ग्रुप बी और सी के लिए भर्ती का ऐलान किया है।

प्रीति शर्मा

OSSC CGL Recruitment 2026: OSSC CGL Recruitment 2026: ग्रुप बी और सी के 1576 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन का सही तरीका सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका आया है। दरअसल ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार ग्रुप बी और सी के कुल 1576 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

कब से कर सकेंगे आवदेन

ओएसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन की अंतिम तारीख से पहले फॉर्म भर लें ताकि बाद में समस्या न हो। जिन उम्मीदवार के फॉर्म में कुछ गलती होगी उनके लिए करेक्शन विंडो 19 दिसंबर 2025 से 24 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी। जिसमें आप अपनी गलती सुधार सकते हैं।

आवेदन करने के लिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए। आवेदन की अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क देना होगा। अगर आप एससी, एसटी, महिला या पीडब्ल्यूडी वर्ग से हैं तो आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • अंत में अपने फॉर्म की एक प्रति सुरक्षित रख लें।

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती