टेरिटोरियल आर्मी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
करियर

टेरिटोरियल आर्मी में बिना परीक्षा के भर्ती होने का सुनहरा मौका, जानें पूरा प्रोसेस

टेरिटोरियल आर्मी में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करने का सपना देख रहे लोगों के लिए बेहतरीन मौका है। बिना किसी परीक्षा के सेना में भर्ती होकर देश सेवा में योगदान दे सकते हैं।

Saurabh Pal

नवभारत डेस्कः युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है, जो टेरिटोरियल आर्मी में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करने का सपना देख रहे हैं। टेरिटोरियल आर्मी ने वर्ष 2024 के लिए कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए टेरिटोरियल आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 62 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें जूनियर कमीशन अधिकारी, जनरल ड्यूटी सैनिक, शेफ कम्युनिटी सैनिक, कारीगर (लकड़ी और धातुकर्म), धोबी सैनिक, ड्रेसर, हाउस कीपर, क्लर्क, दर्जी, और उपकरण मरम्मतकर्ता सैनिक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन से पहले नीचे दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान से पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए जल्दी आवेदन करें और अपने सरकारी करियर की ओर एक कदम बढ़ाएं।

टेरिटोरियल आर्मी में भरे जाने वाले पद

पद का नाम पदों की संख्या
जूनियर कमीशन अधिकारी 1
जनरल ड्यूटी सैनिक 37
शेफ कम्युनिटी सैनिक 4
कारीगर (लकड़ी का काम) सैनिक 4
वॉशरमैन सैनिक 3
ड्रेसर/सैनिक 2
हाउस कीपर सैनिक 2
क्लर्क/सैनिक 2
कारीगर (धातुकर्म) सैनिक 2
दर्जी/सैनिक 2
उपकरण मरम्मतकर्ता सैनिक 3
कुल पदों की संख्या 62

टेरिटोरियल आर्मी में फॉर्म भरने की क्या है आयु सीमा

टेरिटोरियल आर्मी के तहत जेसीओ रैंक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष है, जबकि अन्य रैंकों के लिए यह 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार योग्यता होनी चाहिए।

चयन का प्रोसेस

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, फिजिकल फिटनेस, एफिशिएंसी टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।

चयन की तिथि और स्थान

उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फिजिकल फिटनेस के लिए 18 से 19 नवंबर 2024 तक जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में रिपोर्ट करना होगा. फिजिकल फिटनेस और इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट 20 से 23 नवंबर 2024 के बीच होगा।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा