भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

NHAI में लॉ ग्रेजुएट्स के लिए यंग प्रोफेशनल की भर्ती, 60 हजार रुपये महीना वेतन; CLAT PG स्कोर से होगा चयन

NHAI Recruitment 2026 : NHAI ने यंग प्रोफेशनल (लीगल) के 5 पदों पर भर्ती निकाली है। लॉ डिग्री और CLAT PG 2026 स्कोर वाले उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन CLAT PG स्कोर के आधार पर होगा।

हितेश तिवारी

NHAI Vacancy : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यंग प्रोफेशनल (लीगल) भर्ती 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 4 पद अनारक्षित और 1 पद ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के लिए है। कानून की डिग्री रखने वाले और CLAT PG 2026 का वैध स्कोर रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष, दिव्यांग सामान्य वर्ग को 10 वर्ष और दिव्यांग ओबीसी वर्ग को 13 वर्ष की छूट मिलेगी।

NHAI में 5 यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती

NHAI यंग प्रोफेशनल (लीगल) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि विद्यालय या संस्थान से कानून की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा CLAT (PG) 2026 का वैध स्कोर भी अनिवार्य है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी अलग लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा।

अभ्यर्थियों का चयन केवल CLAT PG 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इन्हीं अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। जन्मतिथि भी समान होने पर अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर मेरिट तय की जाएगी।

दो साल का अनुबंध, 60 हजार रुपये वेतन

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में 2 वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी। उम्मीदवार के प्रदर्शन और जरूरत के आधार पर अनुबंध को 1 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, कुल अनुबंध अवधि 3 वर्ष से अधिक नहीं होगी। चयनित यंग प्रोफेशनल को हर महीने 60,000 रुपये का समेकित वेतन दिया जाएगा।

संतोषजनक प्रदर्शन होने पर अगले वर्ष वेतन में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 10वीं का प्रमाण पत्र, कानून की डिग्री, CLAT PG 2026 स्कोर कार्ड और जरूरत के अनुसार जाति या PwBD प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले NHAI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें

TMC को बड़ा झटका! बैंक खाते फ्रीज केस में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ED के एक्शन को दी गई थी चुनौती

सद्गुरु ने लॉन्च की खास फोटो-निबंध पुस्तक डिसअपियरिंग फेसेस, सामने आईं हिमालय के लोगों की अनदेखी तस्वीरें

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस