Union Bank Recruitment 2026: 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 अगस्त तक मौका

Union Bank Vacancy : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है। जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया।
Union Bank has extended the application deadline for 395 Specialist Officer and General Banking Officer posts.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Union Bank SO Recruitment : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर और जनरल बैंकिंग ऑफिसर के 395 पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब बैंक ने रजिस्ट्रेशन की समयसीमा बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है। ऐसे में जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने का एक और मौका है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। भर्ती अभियान के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) स्तर के पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें।यूनियन बैंक ऑफ भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

यूनियन बैंक ऑफ भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

यूनियन बैंक की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जरूरी डिग्री होनी चाहिए। भर्ती में ग्रेजुएशन, BE/BTech, MBA, CA, ICWA, MCA समेत अन्य निर्धारित योग्यताओं वाले उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 22 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद की पात्रता और भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए।

अब आवेदन की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को GST सहित 1,180 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 177 रुपये निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के दौरान पहले न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी पुष्टि पेज का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026 है।

Union Bank has extended the application deadline for 395 Specialist Officer and General Banking Officer posts.
Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Navbharat Live
navbharatlive.com