MBBS की करीब 2,000 खाली सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित होगा सोर्स-AI
करियर

NEET UG 2026: MBBS की 2,000 खाली सीटों पर एडमिशन का आखिरी मौका, 2 नवंबर से आवेदन शुरू, जाने आवेदन प्रक्रिया

NEET UG Special Stray Vacancy Round 2026: नीट UG के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में MBBS की करीब 2,000 खाली सीटों पर दाखिले का मौका है। रजिस्ट्रेशन 2 से 4 नवंबर तक होगा।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • MBBS की करीब 2,000 खाली सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित होगा।

  • रजिस्ट्रेशन 2 नवंबर से शुरू होकर 4 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 7 नवंबर को आएगा और कॉलेज में रिपोर्टिंग 16 नवंबर तक करनी होगी।

NEET UG Registration Last Date: नीट UG 2026 पास करने के बावजूद अगर अब तक MBBS की सीट नहीं मिल पाई है, तो मेडिकल उम्मीदवारों के पास दाखिले का एक और अवसर है। देश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में करीब 2,000 सीटें खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और सीटों का विकल्प भरना होगा। सीट अलॉटमेंट का परिणाम 7 नवंबर को जारी किया जाएगा।

कब तक पूरा करना होगा रजिस्ट्रेश?

MCC के शेड्यूल के अनुसार, स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे।

वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा 4 नवंबर को शाम 6 बजे रखी गई है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। इसलिए दोनों प्रक्रियाएं तय समय के भीतर पूरी करना जरूरी होगा।

कब तक चुन सकेंगे मेडिकल कॉलेज?

बता दें रजिस्ट्रेशन के साथ ही कॉलेज और सीट चुनने यानी च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी 2 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और उपलब्ध सीटों के विकल्प भर सकेंगे।

च्वॉइस लॉक करने के लिए 4 नवंबर शाम 4 बजे से 5 नवंबर सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि विकल्प भरते समय कॉलेज की उपलब्ध सीटों और अपनी प्राथमिकता का ध्यान रखें।

गतिविधि (Event)तारीख एवं समय
रजिस्ट्रेशन शुरू2 नवंबर 2026
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख4 नवंबर (दोपहर 3:00 बजे तक)
फीस जमा करने की आखिरी तारीख4 नवंबर (शाम 6:00 बजे तक)
च्वॉइस फिलिंग2 से 5 नवंबर 2026
च्वॉइस लॉकिंग4 नवंबर (शाम 4:00 बजे) से 5 नवंबर (सुबह 11:00 बजे तक)
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया5 और 6 नवंबर 2026
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट7 नवंबर 2026
कॉलेज में रिपोर्टिंग7 से 16 नवंबर 2026

कब आएगा सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट?

स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीट आवंटन की प्रक्रिया 5 और 6 नवंबर को पूरी की जाएगी। इसके बाद 7 नवंबर 2026 को सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित होगा।

वहीं जिन उम्मीदवारों को MBBS सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 7 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक संबंधित मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी। कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम समय सीमा 16 नवंबर को शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

आखिर क्यों खाली रह गईं MBBS की सीटें?

दरअसल देश के तमाम राज्यों में काउंसलिंग के अलग-अलग चरण पूरे होने के बाद भी मेडिकल कॉलेजों की कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इनमें कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों के साथ डीम्ड यूनिवर्सिटी की सीटें भी शामिल हैं।

जबकि खाली बची सीटों में बड़ी संख्या निजी मेडिकल कॉलेजों और दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े संस्थानों की बताई जा रही है। इन कॉलेजों में सालाना फीस अधिक होने के कारण कई उम्मीदवार दाखिला लेने से पीछे हट गए। इसके अलावा कुछ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी सीटें खाली रह गई हैं।

राज्य सरकारों और संबंधित संस्थानों की ओर से खाली सीटों को भरने का अनुरोध किए जाने के बाद राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की अनुमति से MCC ने स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित करने का फैसला लिया है।

नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के रजिस्ट्रेशन स्टेप्स:

  • MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

  • 'UG Medical Counselling' सेक्शन पर क्लिक करें।

  • 'Special Stray Vacancy Round Registration' लिंक पर जाएं।

  • अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करें और फॉर्म भरें।

  • तय फीस जमा करके कॉलेजों की च्वॉइस भरें।

  • च्वॉइस लॉक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

बता दें कि MBBS में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवारों को MCC के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और च्वॉइस फिलिंग पूरी करनी होगी। कॉलेज का विकल्प चुनने से पहले उसकी फीस, उपलब्ध सीट और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी भी देख लें। सीट मिलने के बाद तय समय में कॉलेज पहुंचकर रिपोर्टिंग करना जरूरी होगा।

पुलिस स्टेशन में महिला से दुष्कर्म का आरोप, झारखंड में 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड और 3 गिरफ्तार, SIT जांच जारी

पंजाब में AAP को एक और झटका, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर संकट? NC के 25 विधायक नाराज, 14 दिन का दिया अल्टीमेटम

Cyclone Explained: चक्रवात कैसे बनता है और बंगाल की खाड़ी में ज्यादा तूफान क्यों आते हैं?

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान