राष्ट्रीय स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति योजना (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

PG की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही 3 लाख रुपये तक की मदद, हर महीने मिलेंगे 15,000 रुपये

NSPG Scholarship : आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति योजना बड़ी मदद लेकर आई है। इसके तहत पीजी छात्रों को हर महीने 15,000 रुपये की सहायता मिलेगी।

हितेश तिवारी

National Postgraduate Scholarship : उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति (NSPG) योजना बड़ी राहत साबित हो सकती है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे मेधावी छात्रों की मदद करना है जो आर्थिक कारणों से पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई का सामना करते हैं।

योजना के तहत पात्र छात्रों को हर महीने 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक दबाव के पूरी कर सकें। सरकार का मानना है कि आर्थिक स्थिति किसी छात्र की उच्च शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए, इसलिए इस योजना को शुरू किया गया है।

राष्ट्रीय स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति योजना

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित छात्रों को साल में 10 महीने तक 15,000 रुपये प्रतिमाह की राशि दी जाती है। छात्र अधिकतम दो वर्षों तक इस सहायता का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह एक विद्यार्थी को पूरी अवधि में कुल 3 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिल सकती है।

इस सरकारी योजना का लाभ केवल उन छात्रों को मिलेगा जो पहली बार किसी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश ले रहे हैं और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में फुल-टाइम पीजी कोर्स कर रहे हैं। आवेदन के समय उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।

पात्र छात्रों को हर महीने 15,000 रुपये

योजना के लिए पात्रता तय करने में पारिवारिक आय भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आवेदन करने वाले छात्र के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया अखिल भारतीय मेरिट के आधार पर होगी, यानी छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के अनुसार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार National Scholarship Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान ई-केवाईसी करना अनिवार्य होगा। साथ ही 9वीं कक्षा से लेकर उच्चतम शैक्षणिक योग्यता तक की मार्कशीट, प्रवेश पत्र, बैंक खाते की जानकारी और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। बेहतर शैक्षणिक रिकॉर्ड रखने वाले छात्रों के चयन की संभावना अधिक रहेगी।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे