एमपीपीएससी भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर मिलेगी लाखों सैलरी

MPPSC Technical Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के कुल 17 पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

प्रीति शर्मा

MPPSC Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल राज्य में लोक सेवा आयोग ने डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 30 दिसंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

एमपीपीएससी द्वारा कुल 17 पदों पर डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर की भर्ती की जाएगी। जिसमें प्रिंसिपल ग्रेड II के लिए 14 पद, डिप्टी डायरेक्टर के लिए 1 पद और  असिस्टेंट डायरेक्टर के 2 पद रिक्त हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और आवेदन करने की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा महिला, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार 45 वर्ष तक अप्लाई कर सकते हैं।

पद के लिए योग्यता

अगर आप इन पदों पर भर्ती देख रहे हैं तो इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। पदों के अनुसार दो से पांच साल तक संबंधित विषय में व्यवहारिक अनुभव भी होना चाहिए। उपनिदेशक पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही दो या सात वर्ष प्रशासनिक/संस्थागत अनुभव होना चाहिए।

इसके अलावा प्रिंसिपल ग्रेड II और असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री/ स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

कितनी होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा। सामान्य के लिए यह शुल्क 500 रुपए है। वहीं ओबीसी, महिला, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। इसके अलावा पोर्टल फीस 60 रुपए है। लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 206900 रुपए तक प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती के अनुसार मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और व्यक्तिगत विवरण दें।
  • आवेदन के लिए मांगे गए दस्तावेज को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • ऑनलाइन भुगतान करने के बाद सभी जानकारी और दस्तावेज भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक प्रति अपना पास सुरक्षित रख लें।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल