बैंक भर्ती (सौ.फ्रीपिक) 
करियर

एमपी सहकारी बैंक में निकली 313 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

MP APEX Bank Recruitment 2026: एमपी अपेक्स बैंक ने ऑफिसर ग्रेड-I और II के 313 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

MP Bank Recruitment 2026: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश अपेक्स बैंक ने खास वैकेंसी निकाली है। एमपी के 38 जिलों के केंद्रीय सहकारी बैंक में ऑफिसर ग्रेड और कंप्यूटर ऑपरेटर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) ने ऑफिसर ग्रेड-I और ग्रेड-II के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 313 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन की प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 5 फरवरी 2026 तक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

भर्ती के माध्यम से अलग-अलग विशेषज्ञता वाले पदों को भरा जाएगा जिनमें मुख्य हैं:-

  • ब्रांच मैनेजर: 209 पद
  • अकाउंटेंट: 47 पद
  • फाइनेंशियल एनालिस्ट: 34 पद
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर (I & II): 22 पद
  • इंटरनल ऑडिटर: 01 पद

शैक्षिक योग्यता: विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। सामान्य तौर पर उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन, MBA, CA, ICWA या B.E/B.Tech (CS/IT) की डिग्री के साथ निर्धारित कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है (आयु की गणना 30 नवंबर 2025 के आधार पर होगी)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शुल्क: सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और दिव्यांग श्रेणी के लिए शुल्क 800 रुपये रखा गया है।

चयन का आधार: उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर Recruitment सेक्शन में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करना सुनिश्चित करें। अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं यह भर्ती एक खास मौका हो सकती है। आवेदन की अंतिम तारीख से पहले आप फॉर्म सबमिट करें ताकि कोई समस्या न आए।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें