कोहली फेलोशिप (सौजन्य-पिनटरेस्ट ) 
करियर

रिसर्चर्स के लिए आई नई सुविधा, कोहली फेलोशिप के जरिए हर महीने मिलेंगे 2500 यूरो

रिसर्च में रुची रखने वाले सभी रिसर्चर्स के लिए कोहली फाउंडेशन एक सुनहरा अवसर लाया है, जहां रिसर्चर्स के लिए फेलोशिप प्रदान की जाती है। उनके रिसर्च में रिसर्चर्स की मदद करने के लिए ये फेलोशिप दी जाती है।

प्रिया जैस

नवभारत डेस्क: शोध में रुची रखने वाले सभी रिसर्चर्स के लिए कोहली फाउंडेशन एक सुनहरा अवसर लाया है, जहां रिसर्चर्स के लिए फेलोशिप प्रदान की जाती है। उनके रिसर्च में रिसर्चर्स की मदद करने के लिए ये फेलोशिप दी जाती है।

कोहली फाउंडेशन की ओर से 'कोहली फेलोशिप' के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। शोध में रुचि रखने वाले किसी भी देश के छात्र इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2024 है।

हर महीने मिलेंगे 2,500 यूरो

फेलोशिप के तहत उम्मीदवारों को किसी नई शोध परियोजना में शामिल होने और शोध सहयोग विकसित करने का मौका मिलेगा। शोध के लिए उम्मीदवारों को 2,500 यूरो प्रतिमाह की फेलोशिप राशि के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करते समय आवेदकों को एक बायोडाटा (जिसमें प्रकाशनों की सूची शामिल हो), एक शैक्षणिक कॅरिअर विवरण, एक शोध प्रस्ताव, दो से तीन अकादमिक रेफरी के नाम और कम से कम दो संदर्भ पत्र दस्तावेज के तौर पर जमा करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर, 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपनी अर्हता की जांच करते हुए आधिकारिक लिंक पर आवेदन करें।

ऑफिशियल वेबसाइट पर करें आवेदन

इस फेलोशिप प्रोग्राम में अप्लाई करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://tinyurl.com/bdhp365t पर जाना होगा। यहां से आप इसके लिए  ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

समाजशास्त्र के लिए कोहली फेलोशिप शोधकर्ताओं को बढ़ावा देती है। खासकर उन्हें जिन्होंने अपने शोध प्रबंध को उत्कृष्ट सफलता के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है।

ये फेलोशिप बर्लिन में WZB या फिसोल/फ्लोरेंस में EUI में दो साल के पोस्टडॉक्टरल प्रवास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। इसका उपयोग रिसर्चर्स को किसी नए शोध प्रोजेक्ट में शामिल होने, प्रकाशनों को आगे बढ़ाने और शोध सहयोग विकसित करने के लिए किया जाना चाहिए।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद