गूगल ऑफिस (Image- Social Media) 
करियर

गूगल में निकली बंपर वैकेंसी, OPT वाले स्टूडेंट्स भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें कैसे मिलेगी जॉब

Jobs in Google for Indian Students: अमेरिका में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स डिग्री पूरी कर यहां पर गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनी में भी जॉब कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए वैकेंसी निकलती रहती है।

अर्पित शुक्ला

Google Jobs for Students (USA): अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने वाले विदेशी छात्रों (International Students) को OPT (Optional Practical Training) के जरिए अमेरिका में काम करने की अनुमति मिलती है। OPT के तहत छात्र अपनी डिग्री से संबंधित किसी भी जॉब को कर सकते हैं और बड़े कंपनियों में अनुभव हासिल कर सकते हैं।

इसी कड़ी में Google ने अपने America Sales Associate Program (ASAP) के तहत वैकेंसी निकाली है, जिसमें OPT स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। यह प्रोग्राम खास तौर पर उन फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए है, जो सेल्स, लीडरशिप और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स सीखना चाहते हैं।

ASAP प्रोग्राम के तहत वैकेंसी

Account Manager Associate

  • लोकेशन: अटलांटा, शिकागो, न्यूयॉर्क सिटी, सैन फ्रांसिस्को, प्लाया विस्टा और अन्य वैश्विक लोकेशन।
  • काम: आंतरिक हितधारकों और क्लाइंट्स के साथ मिलकर एड स्ट्रैटिजी तैयार करना।
  • रोल: अंतरिम (interim) रोल, फुल-टाइम जॉब का मौका दो रोटेशन के बाद।

Analytical Lead Associate

  • लोकेशन: शिकागो।
  • काम: सेल्स टीम की मदद करना और एनालिटिकल प्रॉब्लम सॉल्विंग में योगदान।
  • भविष्य: दो रोटेशन के बाद फुल-टाइम जॉब का मौका।

जॉब की शर्तें

केवल वही स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं जिनके पास अमेरिका में कानूनी तौर पर काम करने की अनुमति है। OPT स्टूडेंट्स के पास EAD (Employment Authorization Document) होना चाहिए। अमेरिका का नागरिक होना जरूरी नहीं है। आवेदक को गूगल में नौकरी के लिए बताई गई ऑफिस लोकेशन पर शिफ्ट होने की सुविधा होनी चाहिए। इसमें मेंटरशिप का भी प्रावधान है।

आवेदन कैसे करें?

  • गूगल की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर इन दोनों जॉब्स के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • Account Manager Associate: Apply Here
  • Analytical Lead Associate: वेबसाइट पर जाकर आवेदन।
  • यदि आप फ्रेश ग्रेजुएट हैं और सेल्स/एनालिटिक्स में करियर बनाना चाहते हैं, तो ASAP प्रोग्राम आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों से SC सख्त,बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया