कॉन्सेप्ट फोटो, नवभारत आर्काइव 
करियर

JEE Mains की परीक्षा आज से शुरू, परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान; नहीं होगी कोई परेशानी

JEE Mains Exam: परीक्षा के लिए कुछ गाइडलाइंस भी जारी की थी, जिसको ध्यान में रखना बहुत जरूरी है, वरना एग्जाम सेंटर पर परेशानी हो सकती है।

अर्पित शुक्ला

नवभारत डेस्कनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) 22 जनवरी से JEE मेन्स 2025 का सत्र 1 शुरू करने जा रही है। उम्मीदवार सत्र 1 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जो की पहले ही जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपने JEE Mains 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने कुछ गाइडलाइंस भी जारी की थी, जिसको ध्यान में रखना बहुत जरूरी है, वरना एग्जाम सेंटर पर परेशानी हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा सेंटर पर जो चीज ले जाना सबसे जरूरी है, वह है एडमिट कार्ड। इसके बिना तो किसी भी अभ्यर्थी को एग्जाम सेंटर के अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपने साथ वैलिड फोटो आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा, क्योंकि इसके बिना किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट ले जा सकते हैं।

साथ ही कैंडिडेट को यह भी सलाह दी जाती है कि वह एग्जाम सेंटर के अंदर कुछ चीजें ले जाने से बचें, वरना उनके लिए दिक्कत पैदा हो जाएगी। परीक्षा केंद्र पर स्मार्टफोन के अलावा इयरफोन, कैलकुलेटर, डिजिटल पेन, स्कैनर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्मार्ट वॉच, कैमरा तथा ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स लेकर जाना सख्त मना होता है।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार अपने जेईई मेन्स 2025 सत्र 1 के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद जांचने और डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट, यानी jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर, ‘JEE Mains 2025 के सत्र 1 के लिए एडमिट कार्ड’ (जारी होने के बाद) लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

स्टेप 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका JEE Mains 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6: अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

बता दें कि NTA भारत के शहरों और विदेशों में 15 शहरों में विभिन्न केंद्रों पर JEE Mains सत्र 1 आयोजित करेगा। पेपर 1 (BE/B.Tech) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को दो शिफ्ट में होगा: पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो