भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें

ITBP Medical Officer Vacancy : ITBP ने मेडिकल ऑफिसर ग्रुप-A के 282 पदों पर भर्ती निकाली है। MBBS, Specialist और Super Specialist डॉक्टर 10 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

हितेश तिवारी

ITBP Doctor Recruitment : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने मेडिकल ऑफिसर ग्रुप-A के 282 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए BSF, CRPF, ITBP, SSB और असम राइफल्स जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में मेडिकल ऑफिसर्स की नियुक्ति की जाएगी। सरकारी नौकरी के साथ देश सेवा करने की इच्छा रखने वाले डॉक्टरों के लिए यह अच्छा मौका है।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। कुल 282 पदों में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 162 और मेडिकल ऑफिसर के 115 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

ITBP ने डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती निकाली

मेडिकल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से MBBS की डिग्री और अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी होना जरूरी है। स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए MBBS के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

वहीं, सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पद के लिए MBBS और संबंधित विषय में PG डिग्री के साथ DM या M.Ch. जैसी सुपर स्पेशलिटी डिग्री जरूरी है। सभी उम्मीदवारों का NMC या संबंधित राज्य मेडिकल काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

फाइनल ईयर के मेडिकल छात्र इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। आयु सीमा की बात करें तो मेडिकल ऑफिसर पद के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष, जबकि स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है।

उम्मीदवार 10 अगस्त से 8 सितंबर तक आवेदन करें

ITBP मेडिकल ऑफिसर भर्ती की खास बात यह है कि इसमें लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों के शैक्षणिक और पेशेवर दस्तावेजों की जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की लंबाई, सीना और वजन की जांच भी की जाएगी। इसके बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित चिकित्सा मानकों पर खरा उतरना होगा।

चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में मेडिकल ऑफिसर के रूप में नियुक्ति का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?