ISRO टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन

ISRO Vacancy : इसरो के ISTRAC ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर 26 भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

ISRO Jobs : अगर आप इसरो (ISRO) में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। इसरो के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने विज्ञापन संख्या ISTRAC:02:2026 के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन 27 जून 2026 को जारी किया गया है और इसी दिन सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति शुरुआत में अस्थायी होगी, हालांकि भविष्य में इन पदों के जारी रहने की संभावना है। संगठन की आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश में कहीं भी की जा सकती है।

ISRO ISTRAC ने 26 पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 26 पद भरे जाएंगे। इनमें टेक्नीशियन-बी (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) के 8 पद, टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 6 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंस) के 4 पद, कुक-ए के 2 पद, टेक्नीशियन-बी (कारपेंटर), ड्राफ्ट्समैन-बी (सिविल), ड्राफ्ट्समैन-बी (मैकेनिकल), टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल), साइंटिफिक असिस्टेंट (मैथमेटिक्स) और लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए के एक-एक पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 जुलाई 2026 तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित ट्रेड में आईटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, प्रथम श्रेणी बीएससी, स्नातक, लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री या अन्य निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुक-ए पद के लिए संबंधित कार्य अनुभव भी आवश्यक है।

20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन होंगे

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी पद के अनुसार तय किया गया है। टेक्निकल और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए कुल 750 रुपये तथा टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए पदों के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा या CBT, आवश्यक होने पर स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ISRO ISTRAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना जरूरी है ताकि भविष्य में किसी भी प्रक्रिया के दौरान इसका उपयोग किया जा सके।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई