IOCL बोंगाईगांव रिफाइनरी में अप्रेंटिस के कुल 58 पदों पर भर्ती।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक।
आयु सीमा 18 से 24 वर्ष; दस्तावेज सत्यापन संभावित रूप से 4 से 6 नवंबर तक।
IOCL Bongaigaon Refinery Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अप्रेंटिस के पदों पर प्रशिक्षण पाने का मौका है। कंपनी ने असम स्थित बोंगाईगांव रिफाइनरी यूनिट में 58 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।
आईओसीएल की इस भर्ती के तहत कुल 58 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। इनमें ट्रेड अप्रेंटिस-अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) के 36 पद, ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) के 14 पद और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) के 8 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से जारी है। उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान विषयों के साथ तीन वर्षीय बीएससी डिग्री होनी चाहिए।
वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) पद के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग या एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है।
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। छूट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।
उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की जांच, मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आईओसीएल के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे संबंधित पद की सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं।
आईओसीएल के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन की संभावित तारीख 4 से 6 नवंबर 2026 है। पद के अनुसार अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण की अवधि 12 से 24 महीने तक हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तारीख, दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी निर्देशों की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से करें।