भारतीय नौसना अधिकारी प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

युवाओं के लिए खुशखबरी! भारतीय नौसेना में 12वीं पास के लिए भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

Indian Navy Bharti 2026: देश के युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में करियर बनाने का शानदार मौका सामने आया है। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

प्रीति शर्मा

Indian Navy Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय नौसेना ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अवसर विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। नौसेना ने 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को देश के सबसे प्रतिष्ठित बलों में से एक का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

यह भर्ती 12वीं पास बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम के तहत एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच में स्थायी कमीशन के लिए है। जिसमें कुल 44 सीटें हैं। पुरुष व महिलाएं दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पीसीएम में कम से कम 70 प्रतिशत अंक होना चाहिए। इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इसके अलावा जेईई मेन 2025 में उपस्थित होना अनिवार्य है। उम्मीदवार अविवाहित भारतीय नागरिक होने चाहिए।

चयन प्रक्रिया

भारतीय नौसेना में चयन के लिए उम्मीदवारों का चयन जेईई मेन 2025 के सीआरएल रैंक के आधार पर किया जाएगा। जेईई में अच्छे रैंक वाले उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू भोपाल, बैंगलोर, कोलकाता और विशाखापत्तनम में आयोजित किए जाएंगे। नौसेना में आवेदन की प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 है।

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जहां पर आपको जेईई डिटेल्स भरना होगा। इस भर्ती में महिलाओं के लिए केवल 7 सीट आरक्षित हैं।

सबसे पहले जेईई सीआरएल रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू होगा जिसमें दो स्टेज होंगे। फाइनल चयन मेडिकल फिटनेस और मेरिट लिस्ट के आधार पर तय किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग जुलाई 2026 से शुरू होगी। ट्रेनिंग के दौरान नौसेना की प्रोफेशनल स्किल्स, तकनीकी योग्यता और फिजिकल फिटनेस को मजबूत किया जाएगा।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?