भारतीय सेना (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू

Indian Army Technical Women Job : भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) तकनीकी महिला पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए। इंजीनियरिंग स्नातक महिलाएं 8 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक आवेदन करें।

हितेश तिवारी

Indian Army SSC Technical Women Recruitment : भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रही महिला इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए शानदार अवसर है। भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) तकनीकी महिला पाठ्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण अप्रैल 2027 से बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में शुरू होगा। इसके अलावा, सेवा के दौरान शहीद हुए रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी में विशेष प्रवेश की व्यवस्था भी की गई है।

भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के 30 पदों भर्ती

भारतीय सेना में इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक आवेदन कर सकती हैं। इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की छात्राएं भी आवेदन के लिए पात्र होंगी, बशर्ते उनका परिणाम 1 अप्रैल 2027 तक घोषित हो जाए।

आयु सीमा 1 अप्रैल 2027 के अनुसार 20 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है, यानी उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 के बीच होना चाहिए। वहीं, रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पांच दिवसीय एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा और अंत में मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

8 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक करें आवेदन

उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से भी निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। इसके तहत 13 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़, 15 पुश-अप्स, 2 पुल-अप्स और 25 सिट-अप्स करने की क्षमता आवश्यक होगी।

साथ ही तैराकी की बुनियादी जानकारी भी अपेक्षित है, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले पंजीकरण करें, फिर लॉगिन कर Short Service Commission (Technical) Course का चयन करें।

इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरकर आवेदन जमा करें। अंतिम सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी गई है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला