Indian Army Engineer Recruitment2026: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC Tech) के तहत 350 पदों पर भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों से आवेदन मांगे हैं। यह कोर्स अप्रैल 2027 से प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमी (PCTA) में शुरू होगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा, जबकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति के साथ लगभग 17 से 18 लाख रुपये वार्षिक CTC और अन्य सैन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का यह सुनहरा मौका है।
भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC Tech) के तहत कुल 350 रिक्तियां जारी की हैं। इनमें सिविल इंजीनियरिंग के 75, कंप्यूटर साइंस के 60, इलेक्ट्रिकल के 33, इलेक्ट्रॉनिक्स के 64, मैकेनिकल के 101 और अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम के 17 पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त तय की गई है। ऐसे में भारतीय सेना में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर लें।
दरअसल यह भर्ती केवल अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए आयोजित की जा रही है। इस पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को अप्रैल 2027 से मार्च 2028 तक कुल 49 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां उनका वार्षिक CTC लगभग 17 से 18 लाख रुपये होगा। इसके अलावा सैन्य सेवा के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है। अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।