भारतीय सेना की प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

बिना लिखित परीक्षा दिए बनें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट! यहां मिलेगी आवेदन की पूरी जानकारी

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना ने SSC के तहत पुरुषों और महिलाओं के लिए लेफ्टिनेंट के 380 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बिना लिखित परीक्षा डायरेक्ट एसएसबी इंटरव्यू के जरिए चयन होगा।

प्रीति शर्मा

Indian Army Jobs: भारतीय सेना में काम करने का जज्बा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है जिसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को सेना में काम करने का अवसर मिलेगा। दरअसल आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC Tech) के जरिए ऑफिसर रैंक पर भर्ती शुरू की है जिसमें ट्रेनिंग के दौरान भी 56000 रुपये से ज्यादा का स्टाइपेंड मिलेगा।

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ऑफिसर ग्रेड की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का चयन सीधे एसएसबी (SSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 380 पदों को भरा जाना है जिसमें पुरुषों के लिए 350 पद और महिलाओं के लिए 30 पद आरक्षित हैं। पुरुष उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 से 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा महिला उम्मीदवार 6 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक अप्लाई करें।

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम जैसे सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, आईटी आदि में डिग्री होनी चाहिए। फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं बशर्ते वे ट्रेनिंग शुरू होने तक अपनी डिग्री पेश कर सकें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सैलरी और ट्रेनिंग

चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में 49 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस बीच उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान करीब 56100 रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। जब ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी तो लेफ्टिनेंट का पद मिलेगा जिसका सालाना पैकेज 17 से 18 लाख रुपए के बीच होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन टैब में जाएं और शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल कोर्स चुनें।
  • इसके बाद आवेदन में मांगी गई जरूरी जानकारी और शैक्षणिक योग्यता भरें।
  • फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर कट-ऑफ तय की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के समय सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स साथ ले जाना अनिवार्य है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार