सांकेतिक फोटो  सोर्स- AI
करियर

IIT Guwahati Job Alert: प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू, बिना लिखित परीक्षा सीधे इंटरव्यू से चयन

IIT Guwahati Recruitment: IIT गुवाहाटी ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर और SRF पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

अनन्या तिवारी

IIT Guwahati Recruitment For Associate Project Engineer: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। IIT-गुवाहाटी ने अपने इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में परियोजना के आधार पर 11 माह की अवधि के लिए विभिन्न पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

इन पदों पर वैकेंसी

आईआईटी-गुवाहाटी की ओर से जारी रिक्तियों में एसआरएफ (डायरेक्ट)-1, एसआरएफ (डायरेक्ट)-2, एसआरएफ (डायरेक्ट)-3, एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 और एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर-3 के 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी-गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक अनुभव

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पोस्ट के अनुसार EEE/ECE/EE या संबंधित क्षेत्र में ME/Mtech; गेट/नेट के साथ BE/Btech और पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 2 से 3 वर्षों का अनुभव; और थीसिस जमा करने के साथ पीएचडी होनी चाहिए।

किस पद पर मिलेगी कितनी सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और ऑनलाइन इंटरव्यू में कैंडिडेट्स के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित आवेदकों की सैलरी एसआरएफ पोस्ट के लिए 43,660 रुपए और एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए 49,560 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन इंटरव्यू की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन इंटरव्यू 20 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 19 अगस्त को ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा। चयन, इंटरव्यू में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा। वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईआईटी-गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

-IANS

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

मानसून सत्र में 12 बिल पास, सिर्फ 19% काम, किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कांग्रेस के नए सांसदों पर कही बड़ी बात

संगीत और कला के दिग्गजों का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 115 कलाकारों को दिए अकादमी पुरस्कार

Explainer: कैश कांड में जस्टिस यशवंत वर्मा दोषी करार, अब कैसे तय होगी सजा, किसके पास है अधिकार?

तिहाड़ से मुंबई नहीं लाया जा सकता अनमोल बिश्नोई! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट को बताई अड़चन