Explainer: कैश कांड में जस्टिस यशवंत वर्मा दोषी करार, अब कैसे तय होगी सजा, किसके पास है अधिकार?

Justice Yashwant Varma Cash Case: जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड मामले में जांच समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश कर दी गई है। जानें महाभियोग की कानूनी प्रक्रिया, इस्तीफा और आपराधिक जांच से जुड़े नियम।
Justice Yashwant Varma Cash Case
जस्टिस यशवंत वर्मा कैश मामले की रिपोर्ट लोकसभा में पेश (AI जनरेटेड इमेज)
Updated on

Justice Yashwant Varma Inquiry Report: दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कैश बरामद होने के मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश कर दी गई। तीन सदस्यीय कमेटी ने जस्टिस वर्मा पर लगाए गए तीनों आरोपों को सही करार दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि घर से बरामद नकदी को लेकर जस्टिस वर्मा की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं थे। 

जांच कमेटी द्वारा अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश किए जाने के बाद चर्चा तेज हो गई है कि क्या जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आपराधिक मामले में केस दर्ज किया जाएगा? क्या उन्हें जेल जाना पड़ेगा? और भारतीय कानून के तहत आगे कौन-कौन से कदम उठाए जा सकते हैं? 

सरकारी बंगले से मिले थे जले हुए नोट

पूरा मामला 4 मार्च 2025 की रात का है। जस्टिस यशवंत वर्मा उस समय में अपने दिल्ली के सरकारी बंगले पर मौजूद नहीं थे। इस दौरान उनके घर मेंआग लगने के बाद उसे बुझाने पहुंची दमकल टीम को स्टोररूम में 500 रुपये के नोटों से भरे बोरे मिले थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही मामले ने तेजी से तूल पकड़ा।  इसके बाद जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। इसकी अध्यक्षता जस्टिस अरविन्द कुमार कर रहे थे। 

Justice Yashwant Varma Cash Case
जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में जले मिले थे कैश (सोर्स- सोशल मीडिया)

वहीं, 200 से ज्यादा सांसदों ने जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के लिए महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी की थी। अप्रैल 2026 में जस्टिस वर्मा ने इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उनका इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं हुआ है और जांच कमेटी ने लोकसभा स्पीकर के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश की है। 

क्या है जज को हटाने की प्रक्रिया? 

भारतीय संविधान के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज को सामान्य तरीके से नहीं हटाया जा सकता है। इसके लिए एक विशेष प्रक्रिया का पालन करना होता है। संविधान के मुताबिक किसी भी जज को मुख्य तौर पर दो तरीकों से उनके पद से हटाया जा सकता है। सिद्ध कदाचार या अक्षमता या फिर दोनों।  न्यायाधीशों को उनके पद से हटाने की प्रक्रिया को महाभियोग कहा जाता है। हाई कोर्ट के जज को हटाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 217 के तहत प्रकिया को शुरू किया जा सकता है। 

Justice Yashwant Varma Cash Case
केवल संवैधानिक प्रक्रिया से हटाया जा सकते हैं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज (AI जनरेटेड इमेज)

अनुच्छेद 217 के तहत संसद के किसी भी एक सदन में न्यायाधीश को हटाने के लिए प्रस्ताव पेश किया जाता है। अगर प्रस्ताव को जरूरी समर्थन मिलता है, तो जांच समिति का गठन किया जाता है। समिति आरोपों की जांच करती है और अपनी रिपोर्ट पेश करती है। इसके बाद अगर आरोपों को सही माना जाता है, तब प्रस्ताव को संसद में आगे बढ़ाया जा सकता है। यह प्रक्रिया काफी हद तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को हटाने की प्रक्रिया जैसी ही है। 

महाभियोग किस प्रकार का दंड?

न्यायाधीशों के खिलाफ महाभियोग कोर्ट दंड नहीं है, बल्कि इसका मकसद उस न्यायाधीश को संवैधानिक प्रक्रिया से उनके पद से हटाना होता है। अगर  संसद के दोनों सदन जरूरी बहुमत से प्रस्ताव को पारित कर दें, राष्ट्रपति न्यायाधीश को उनके पद से हटाने का आदेश दे सकते हैं। महाभियोग का यह अर्थ नहीं है कि इसके पारित होने से संबंधित व्यक्ति को जेल, जुर्माने या संपत्ति जब्त करने जैसी सजा दी जा सकती है। 

Justice Yashwant Varma Cash Case
महाभियोग केवल न्यायाधीश को पद से हटाने की प्रक्रिया की शुरूआत(AI जनरेटेड इमेज)

महाभियोग से पहले इस्तीफा क्यों देते हैं जज?

हालांकि, अधिकतर न्यायाधीश अपने खिलाफ महाभियोग चलाए जाने से पहले ही इस्तीफा दे देते हैं। क्योंकि ऐसा करते ही महाभियोग का कोई अर्थ नहीं बचता है। क्योंकि वो पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके होते हैं। इससे महाभियोग प्रक्रिया का व्यावहारिक उद्देश्य काफी हद तक खत्म हो जाता है। हालांकि, हर मामला एक जैसा नहीं होता है, कुछ मामलों में जांच समिति का गठन न्यायाधीश के इस्तीफे से पहले हो चुका होता है। ऐसे में जांच को रोकना जरूरी नहीं माना जाता है। क्योंकि कई बार जांच का मकसद महाभियोग को लेकर सबूत जुटाना नहीं होता है बल्कि जवाबदेही तय करना होता है। इसलिए  न्यायाधीश के इस्तीफे के बाद जांच जारी रहती है। 

क्या जेल जाएंगे जस्टिस यशवंत वर्मा? 

महाभियोग से किसी भी न्यायाधीश को जेल नहीं भेजा जा सकता है। यह तभी संभव है जब आपराधिक कानून के तहत अलग मामले जैसे सक्षम एजेंसी को रिश्वत, भ्रष्टाचार, अवैध संपत्ति, आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति, धन के स्रोत छिपाने, सबूत मिटाने या साजिश मामलों में पर्याप्त सबूत मिलने पर FIR दर्ज की जा सकती है। इसके बाद एजेंसियों द्वारा जांच के बाद  न्यायाधीश को दोषी पाया जाता है, तब उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलाया जा सकता है। इसके बाद अगर अभियोजन पक्ष आरोप साबित कर लेते हैं तब कोर्ट साक्ष्यों के आधार पर जेल, जुर्माना या अन्य दंड की सजा सुना सकते हैं। 

Justice Yashwant Varma Cash Case
न्यायाधीशों को महाभियोग से नहीं दी जा सकती सजा(AI जनरेटेड इमेज)

किसके पास सजा देने का अधिकार? 

राष्ट्रपति की भूमिका: किसी न्यायाधीश को उसके पद से हटाने के लिए महाभियोग चलाने का निर्णय संसद द्वारा लिया जाता है। यदि दोनों सदनों में विशेष बहुमत मिलने पर राष्ट्रपति संबंधित न्यायाधीश को पद से हटाने का आदेश दे सकते हैं। 

पुलिस या जांच एजेंसी की भूमिका: यदि किसी मामले में अपराध के संकेत मिलते हैं, तो आरोपों की प्रकृति और उपलब्ध सबूतों के आधार पर पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी, आयकर विभाग या अन्य सक्षम जांच एजेंसी कार्रवाई कर सकती है। इस पूरे मामले में लोकसभा स्पीकर की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। यदि स्पीकर सरकार को सीबीआई, ईडी या किसी अन्य एजेंसी से जांच कराने का निर्देश देते हैं, तो संबंधित प्राधिकरण को कानून और लागू प्रक्रिया के तहत उस निर्देश पर कार्रवाई करनी होगी।  

Justice Yashwant Varma Cash Case
जजों को सजा दिलाने में संसद और राष्ट्रपति की अहम भूमिका (AI जनरेटेड इमेज)
Justice Yashwant Varma Cash Case
Explainer: कैश कांड में जस्टिस यशवंत वर्मा दोषी करार, अब कैसे तय होगी सजा, किसके पास है अधिकार?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामलें में आगे क्या हो सकता है? 

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड मामले की जांच कर रही समिति ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के सामने पेश कर दी है। अब वो इस रिपोर्ट के सदन के सामने बहस के लिए रख सकते हैं। इसके अलावा राजनीतिक और कानूनी स्तर पर रिपोर्ट का अध्ययन किया जा सकता है।

हालांकि, इसे लेकर जस्टिस यशवंत वर्मा कानूनी रास्ता अपनाते हुए अदालत में चुनौती दे सकते हैं। वहीं, रिपोर्ट में आपराधिक जांच के संकेत मिलते हैं, तो संबंधित एजेंसियों को कार्रवाई के लिए भेजा जा सकता है। जांच के आधार पर FIR विस्तृत जांच, आरोप-पत्र और अदालत में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि यह तय कनने का काम फिलहाल लोकसभा स्पीकर के हाथ में है। 

 

Navbharat Live
navbharatlive.com