भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली सोर्स- (wikipedia)
करियर

IIT Delhi: हेल्थकेयर और AI में बनाएं शानदार करियर! IIT दिल्ली का नया ऑनलाइन कोर्स लांच, 15 अक्टूबर अंतिम तिथि

IIT Delhi CEP AI Course 2026: IIT दिल्ली ने 'एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम फॉर AI इन हेल्थकेयर' शुरू किया है। 6 महीने का यह ऑनलाइन कोर्स बिना कोडिंग बैकग्राउंड वाले भी कर सकते हैं। अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।

करुणा नंद शाहवाल

IIT Delhi AI in Healthcare Executive Course: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग की बढ़ती भूमिका को देखते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने एक बड़ा कदम उठाया है। IIT दिल्ली ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम फॉर एआई इन हेल्थकेयर के तीसरे बैच की घोषणा की है। छह महीने का यह ऑनलाइन प्रोग्राम खासतौर पर हेल्थकेयर, रिसर्च, डेटा साइंस और बायोलॉजिकल साइंसेज से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है।

इस प्रोग्राम की सबसे खास बात यह है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए किसी भी तरह की एडवांस कोडिंग नॉलेज या टेक्निकल बैकग्राउंड की अनिवार्यता नहीं है। यह एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम 12 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 30 मई 2027 तक चलेगा, जिसकी क्लासेस वर्किंग प्रोफेशनल्स की सुविधा के लिए केवल वीकेंड (शनिवार और रविवार) पर ऑनलाइन लाइव आयोजित की जाएंगी।

12 दिसंबर से शुरू होगा प्रोग्राम

IIT दिल्ली के Continuing Education Programme (CEP) के तहत यह प्रोग्राम 12 दिसंबर 2026 से 30 मई 2027 तक चलेगा।

इसकी कुल अवधि करीब छह महीने है और पूरी पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाएगी। कार्यक्रम का डिजाइन इस तरह रखा गया है कि नौकरी या अन्य पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ भी उम्मीदवार इसे कर सकें।

ग्रेजुएट प्रोफेशनल्स कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि IIT दिल्ली के इस प्रोग्राम के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन पूरा कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हेल्थकेयर, डेटा साइंस और बायोलॉजिकल साइंसेज से जुड़े इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और रिसर्चर्स के लिए यह खास तौर पर उपयोगी हो सकता है।

इसमें आवेदन करने के लिए टेक्निकल बैकग्राउंड होना जरूरी नहीं है। यानी नॉन-टेक्निकल क्षेत्र से आने वाले ग्रेजुएट भी इस प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं।

जानें कब होंगी लाइव क्लासेस?

वर्किंग प्रोफेशनल्स की बेहतर सुविधा के लिए लाइव क्लासेस हर सप्ताह में रखी गई हैं। शनिवार को शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक और रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ऑनलाइन एक्सपर्ट सेशन होंगे।

AI से लेकर मेडिकल इमेजिंग तक की पढ़ाई

IIT दिल्ली के इस प्रोग्राम में AI और मशीन लर्निंग के बेसिक्स से लेकर डीप लर्निंग और जनरेटिव AI तक की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल डेटा के इस्तेमाल, Electronic Medical Records यानी EMR,

मेडिकल इमेजिंग और Agentic AI Workflow जैसे विषयों के बारें में भी पढ़ाए जाएंगे। प्रतिभागियों को यह भी समझाया जाएगा कि AI मॉडल को अस्पतालों और हेल्थकेयर सिस्टम में सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

कितने रुपये है प्रोग्राम की फीस?

इस छह महीने के प्रोग्राम की फीस 1,50,000 रुपये है। इसके ऊपर 18 फीसदी GST अलग से देना होगा। फीस दो बराबर किस्तों में जमा करने की सुविधा है।

प्रत्येक किस्त 75,000 रुपये प्लस GST की होगी। प्रोग्राम के अंत में IIT दिल्ली कैंपस में दो दिन की वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन IIT दिल्ली के ऑफिशियल पोर्टल या CEP की वेबसाइट cepqip.iitd.ac.in के जरिए कर सकतें हैं।

प्रोग्राम को पूरा करने वाले प्रतिभागियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली (CEP) की तरफ से एक ई-सर्टिफिकेट सौंपा जाएगा।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप