हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

HP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

HP High Court Jobs : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायपालिका में 388 ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों पर भर्ती निकाली। क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती।

हितेश तिवारी

HP High Court Vacancy 2026 : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायपालिका में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 388 रिक्तियां जारी की हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कोर्ट मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी, अर्दली, चौकीदार और सफाई कर्मचारी समेत कई पद भरे जाएंगे। भर्ती में नियमित, अनुबंध और दैनिक वेतन के पद शामिल हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। कुल 388 पदों में कोर्ट मैनेजर के 5, क्लर्क के 141, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 79, ड्राइवर के 9, प्रोसेस सर्वर के 65 और चपरासी/अर्दली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी आदि के 89 पद शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में 388 पदों पर भर्ती

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कोर्ट मैनेजर के लिए ग्रेजुएशन के साथ MBA और संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव जरूरी है। स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है, जबकि क्लर्क पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ड्राइवर के लिए 10वीं पास होने के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और निर्धारित ड्राइविंग अनुभव जरूरी है।

प्रोसेस सर्वर तथा चपरासी, अर्दली, चौकीदार और सफाई कर्मचारी जैसे पदों के लिए भी पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए अधिकतर पदों पर आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है, जबकि हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। कोर्ट मैनेजर के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष है।

आवेदन 10 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक

चयन प्रक्रिया भी पद के अनुसार अलग होगी। स्टेनोग्राफर पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद स्टेनोग्राफी और टाइपिंग टेस्ट होगा, जबकि ड्राइवर पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के साथ ड्राइविंग दक्षता परीक्षा देनी होगी। क्लर्क पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित है। ग्रुप-डी के कुछ पदों पर 10वीं और 12वीं के अंकों तथा दस्तावेज मूल्यांकन के आधार पर चयन किया जाएगा।

वेतन की बात करें तो कोर्ट मैनेजर को लेवल-16 के तहत 48,700 से 1,54,300 रुपये, स्टेनोग्राफर को लेवल-6 में 25,600 से 81,200 रुपये और क्लर्क को लेवल-3 में 20,200 से 64,000 रुपये वेतन मिलेगा। प्रोसेस सर्वर और चपरासी आदि पदों का वेतन 18,000 से 56,900 रुपये तक है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 450 रुपये और हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों के लिए 300 रुपये है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?