हरियाणा में आईटीआई एडमिशन ओपन (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

हरियाणा ITI एडमिशन 2026 शुरू, 1 लाख सीटों पर मिलेगा मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया

Haryana ITI Admission 2026 : हरियाणा में आईटीआई एडमिशन 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू होने जा रही है। राज्य के सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में लगभग 1 लाख सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।

हितेश तिवारी

ITI Admission : हरियाणा में आईटीआई के जरिए तकनीकी और स्किल आधारित कोर्स करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हरियाणा आईटीआई एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है।

राज्य के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार छात्र 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इस बार राज्य के कई संस्थानों में तकनीकी और स्किल आधारित कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।

हरियाणा में आईटीआई में एडमिशन प्रक्रिया शुरू

हरियाणा आईटीआई एडमिशन 2026 के तहत राज्य के सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में 80 से ज्यादा ट्रेड्स में दाखिला दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 199 सरकारी और 186 निजी आईटीआई संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग दोनों प्रकार के ट्रेड्स में छात्रों को मौका मिलेगा।

विभाग इस बार करीब 1 लाख सीटों पर दाखिले की तैयारी कर रहा है। 8वीं, 10वीं और 12वीं पास छात्र अपनी योग्यता के अनुसार अलग-अलग ट्रेड्स में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि कुछ विशेष ट्रेड्स में अतिरिक्त शर्तें भी लागू हो सकती हैं।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। छात्रों को सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर ट्रेड और संस्थान का चयन करना होगा। आवेदन फीस सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये तय की गई है, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 50 रुपये फीस रखी गई है।

महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक मार्कशीट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन और सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल