इस्पात प्राधिकरण ऑफ इंडिया लिमिटेड (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
करियर

SAIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, सेल ने निकाली हाई पैकेज जॉब, जानें डिटेल्स

SAIL Recruitment Update: सेल भर्ती 2026 के लिए युवा प्रोफेशनल पदों पर भर्तियां निकाली गई है। विभिन्न इस्पात संयंत्रों में कुल 48 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून 2026 है।

यति सिंह

SAIL Vacancy 2026: सेल यानी इस्पात प्राधिकरण ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। सेल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 2026 के लिए युवा प्रोफेशनल पदों पर भर्तियां निकाली है। सूचना के अंतर्गत दुर्गापुर, आईआईएससीओ और मिश्र धातु इस्पात संयंत्रों में कुल 48 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने दुर्गापुर स्टील प्लांट, आईआईएससीओ (IISCO) स्टील प्लांट और ऑयल स्टील प्लांट में यंग प्रोफेशनल के लिए 48 खाली पड़े पदों को भरने के लिए नोटिस जारी किया है। आवेदन कर रहे सभी उम्मीदवार सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए योग्यता

सेल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अमुसार भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्रापत कॉलेज या यूनिवर्सिटी से बीई या बीटेक की डिग्री होनी आवश्यक है। आवेदन कर रहे उम्मीदवार डिग्री में कम से कम 65% अंकों से पास हुए हो। ये डिग्री मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कम्प्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि जैसे संबंधित विषयों में होनी जरूरी है। इसके अलावा आवेदन कर रहे जिन उम्मीदवारों के पास एमई/एमटेक, एमबीए या अन्य उच्च डिग्री होगी। उन्हें भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त लाभ दिया जा सकता है।

जानें चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

सेल भर्ती में सरकारी नौकरी का आवेदन कर रहे सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जो 500 रुपये निर्धारित किया गया है। बता दें कि बिना आवेदन शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सेल यंग प्रोफेशनल भर्ती के लिए उम्मीदवोरं का चयन कई चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत सबसे पहले जरूरत पड़ने पर कम्प्यूटर आधारित परीक्षा या योग्यता मनोमितीय टेस्ट लिया जाएगा।

इसके बाद चुने गए उम्मीदवार पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे। जिसमें सभी उम्मीदवारों से ज्ञान और कौशल से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके अतिरिक्त चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा। इन सभी चरणों को पास किए जाने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

सभी उम्मीदवार सेल की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपनी सभी जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म भरने के बाद संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म में भरी गई जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से जांच कर आखिर में सबमिट का बटन दबाना होगा।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल