File Photo 
करियर

सरकार ने कहा, 'भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1,365 पद खाली'

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1,365 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 703 पद रिक्त हैं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में 1,042 और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में 301 पद रिक्त हैं।

सिंह ने कहा कि रिक्तियों का होना एवं उनका भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है और केन्द्र सरकार का यह प्रयास है कि रिक्त पदों को शीघ्रता से भरा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस सहित सिविल सेवाओं में सीधी भर्ती के आधार पर रिक्तियों को भरने हेतु सिविल सेवा परीक्षाओं (सीएसई) का आयोजन करता है।

सिंह ने कहा कि आईएएस और आईपीएस पदोन्नति कोटा की रिक्तियों को भरने के लिए राज्य सरकारों के साथ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा चयन समिति बैठकों का आयोजन किया जाता है। सरकार ने सीएसई-2022 तक सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के माध्यम से आईएएस अधिकारियों की वार्षिक भर्ती को बढाकर 180 कर दिया है।(एजेंसी)

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ