मैकेनिकल इंजीनियर सरकारी विभाग में काम करते हुए (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इन विभागों में मिलती है लाखों की सैलरी

Mechanical Engineering: मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। रेलवे, रक्षा और ऊर्जा विभाग जैसे क्षेत्रों में करियर के साथ अच्छी सैलरी का अवसर मिलता है।

प्रीति शर्मा

Career Guide: इंजीनियरिंग की दुनिया में मैकेनिकल सबसे सदाबहार ब्रांच मानी जाती है। अगर आपने भी BTech ME किया है तो सरकारी विभागों में आपके लिए अवसरों की कमी नहीं है। UPSC ESE से लेकर GATE के जरिए मिलने वाली नौकरियों तक यहां करियर और सम्मान दोनों का मेल मिलता है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग को मदर ब्रांच कहा जाता है क्योंकि डिजाइन, प्रोडक्शन और मेंटेनेंस जैसे तकनीकी कार्यों में इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। सरकारी क्षेत्र में इन पेशेवरों के लिए कई रास्ते खुले हैं जहां पर लाखों में सैलरी मिलती है।

इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज

UPSC द्वारा आयोजित यह परीक्षा इंजीनियरों के लिए सिविल सेवा जैसी है। इसके जरिए चयनित मैकेनिकल इंजीनियर रेलवे, सड़क परिवहन, रक्षा और जल संसाधन जैसे मंत्रालयों में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के रूप में नियुक्त होते हैं। यहां शुरुआती सैलरी 4 से 10 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है।

पीएसयू में GATE के जरिए एंट्री

ONGC, BHEL, NTPC, और SAIL जैसी महारत्न और नवरत्न कंपनियां GATE स्कोर के आधार पर ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) की भर्ती करती हैं। यहाँ न सिर्फ 50000 से ज्यादा मासिक वेतन मिलता है बल्कि रहने और स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं भी दी जाती हैं।

रक्षा और अंतरिक्ष

अगर आपको रिसर्च और नई तकनीक में रुचि है तो डीआरडीओ, इसरो और बीएआरसी जैसे संस्थान आपके लिए बेस्ट होंगे। डीआरडीओ में मिसाइल डिजाइन और हथियार निर्माण का काम होता है जहां सैलरी पैकेज 1.77 लाख तक जा सकता है।

भारतीय रेलवे

रेलवे में जूनियर इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग और असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर बड़े पैमाने में भर्तियां की जाती है। इन पदों के लिए आरआरबी परीक्षा आयोजित की जाती है जहां सैलरी 35 हजार से 80 हजार तक के बीच होती है। मैकेनिकल इंजीनियर्स डिफेंस सेक्टर में भी टेक्निकल रोल के लिए आवेदन कर सकते हैं। जहां पर अच्छा भविष्य और करियर ग्रोथ के अवसर होते हैं।

राज्य सरकार में नौकरी

हर राज्य लोक सेवा आयोग सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती करते हैं। अनुभव के बाद यहां पर सैलरी लाखों तक पहुंच जाती है। अगर आप सही रणनीति और एग्जाम के तैयारी करते हैं तो मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एक सुरक्षित और हाई पेड़ सरकारी करियर बना सकते हैं।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा