फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

FCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती

FCRI Vacancy 2026 : फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट (FCRI) ने रिसर्च इंजीनियर और जूनियर रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य इंजीनियरिंग ग्रेजुएट 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

हितेश तिवारी

FCRI Jobs : भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के तहत कार्यरत फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट (FCRI) ने रिसर्च इंजीनियर और जूनियर रिसर्च इंजीनियर के कुल 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत रिसर्च इंजीनियर के 4 और जूनियर रिसर्च इंजीनियर के 15 पद भरे जाएंगे।

जूनियर रिसर्च इंजीनियर पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं, जबकि रिसर्च इंजीनियर पद के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव जरूरी है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते वे 31 अगस्त 2026 तक अपनी डिग्री और अंतिम मार्कशीट जमा कर दें।

FCRI ने 19 पदों पर भर्ती निकाली

रिसर्च इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक के साथ कम से कम 5 वर्ष का अनुभव या एमई/एमटेक के साथ 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 65% और एससी/एसटी वर्ग के लिए 60% अंक आवश्यक हैं।

वहीं, जूनियर रिसर्च इंजीनियर पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई/बीटेक डिग्री होना अनिवार्य है और किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है। चयन प्रक्रिया में जूनियर रिसर्च इंजीनियर पद के लिए पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा 120 मिनट की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। रिसर्च इंजीनियर पदों पर चयन मुख्य रूप से इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

1 लाख तक मिलेगी सैलरी

वेतन की बात करें तो चयनित रिसर्च इंजीनियर को 56,100 रुपये मूल वेतन के साथ लगभग 1,01,130 रुपये मासिक सकल वेतन मिलेगा। वहीं जूनियर रिसर्च इंजीनियर को 47,600 रुपये मूल वेतन और करीब 83,800 रुपये मासिक सकल वेतन दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। यह भर्ती सरकारी क्षेत्र में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है, खासकर उन युवाओं के लिए जो रिसर्च और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो