Engineers India Limited Vacancy : इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II और ग्रेड-III के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 41 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II के 15 पद और एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-III के 26 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में प्रोसेस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, पाइपिंग, मैटेरियल्स/कोरोजन तथा स्ट्रक्चरल/सिविल जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। यह भर्ती फिक्स्ड टर्म आधार पर की जा रही है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से BE, BTech या BSc Engineering की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA होना चाहिए। अनुभव भी इस भर्ती का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II पदों के लिए कम से कम 5 वर्ष और ग्रेड-III पदों के लिए कम से कम 9 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव मांगा गया है।
आयु सीमा की गणना 31 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। ग्रेड-II पदों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और ग्रेड-III के लिए 41 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ और फिजिकल टेस्ट के लिए कौन हुआ क्वालिफाई
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। आवेदन पत्रों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इंटरव्यू गुरुग्राम, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और बड़ौदा समेत विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा सकते हैं।
वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹72,000 से ₹96,000 प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा HRA, PF और अन्य लाभ भी कंपनी की नीतियों के अनुसार प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को EIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन में उपलब्ध भर्ती विज्ञापन (Advertisement No. HRD/Rectt./Advt./2026-27/05) के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।