ECHS सेल की ओर से कुल 96 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं सोर्स-सोशल मीडिया
करियर

ECHS Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर समेत 96 पदों पर भर्ती, 4 अक्टूबर तक आवेदन; सैलरी ₹1.30 लाख, ऐसे करें आवेदन

ECHS Pharmacist Recruitment: ECHS भर्ती 2026 में मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, क्लर्क समेत 96 पदों पर ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि 4 अक्टूबर, सैलरी 1.30 रुपये लाख तक मिलेगी।

करुणा नंद शाहवाल

ECHS Medical Officer Jobs: पूर्व-सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) सेल, सिकंदराबाद ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न पॉलीक्लिनिक में मेडिकल, पैरा-मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ के 96 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 21,800 से 1,30,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। भर्ती में मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, क्लर्क, चौकीदार, सफाईवाला और प्यून समेत कई पद शामिल हैं। तो आइए जानते इस पद पर आवेदन करने के लिए क्या करना होगा।

96 पदों पर वैकेंसी, 4 अक्टूबर तक करें आवेदन

ECHS सेल की ओर से कुल 96 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें मेडिकल ऑफिसर (22), डेंटल ऑफिसर (10), मेडिकल स्पेशलिस्ट (4), फार्मासिस्ट (12), लैब टेक्नीशियन (7), डेंटल असिस्टेंट/हाइजीनिस्ट (6), डेटा एंट्री ऑपरेटर/क्लर्क (4), चौकीदार (4), सफाईवाला (8), प्यून (5) समेत कई मेडिकल, पैरामेडिकल और नॉन-मेडिकल पद शामिल हैं।

पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार एमडी/एमएस, एमबीबीएस, बीडीएस, ग्रेजुएशन, बी.फार्मेसी, डीएमएलटी, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, फिजियोथेरेपी डिप्लोमा, डेंटल हाइजीनिस्ट डिप्लोमा, क्लर्कियल ट्रेड क्वालिफिकेशन या 8वीं पास जैसी निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए। विस्तृत पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

ऑफलाइन आवेदन जारी, 4 अक्टूबर अंतिम तारीख

इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2026, शाम 6 बजे निर्धारित की गई है। समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन और दस्तावेजों की होगी जांच

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत उम्मीदवारों के आवेदन पत्र और दस्तावेजों के सत्यापन से होगी। केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

जाने कैसे होगा चयन?

योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति ECHS सेल के निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी।

जाने कितनी मिलेगी सैलरी?

ECHS भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 21,800 रुपये से 1,30,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। मेडिकल, पैरामेडिकल और नॉन-मेडिकल सभी पदों के लिए सैलरी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

ऐसे डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ECHS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और संबंधित पद का आवेदन पत्र डाउनलोड करें। इसके बाद फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी सावधानी से भरें।

इस पते पर भेजें ऑफलाइन आवेदन

भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और उसे एक लिफाफे में रखकर डाक के माध्यम से इस पते पर भेजें:

प्रभारी अधिकारी स्टेशन मुख्यालय,

ECHS सेल मुख्यालय TASA

राष्ट्रपति निलयम के पास सिकंदराबाद- 500010, तेलंगाना

ध्यान रखें कि आवेदन 4 अक्टूबर 2026, शाम 6 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां