DoPT के 4 पदों पर भर्ती सोर्स-इमेजबाजार
करियर

केंद्र सरकार के अपर सचिव स्तर के अधिकारियों के लिए मौका, प्रशासनिक सदस्य के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

DoPT Recruitment 2026: DoPT भर्ती के तहत केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में प्रशासनिक सदस्य के 4 पदों पर भर्ती होगी। चयनित अधिकारियों को ₹2.25 लाख मासिक वेतन मिलेगा।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में प्रशासनिक सदस्य के 4 पदों पर भर्ती।

  • आवेदन की अंतिम तारीख 20 दिसंबर 2026, शाम 5:30 बजे है।

  • चयनित अधिकारियों को ₹2.25 लाख मासिक निश्चित वेतन और लागू भत्ते मिलेंगे।

DoPT Notification 2026: केंद्र सरकार के विभाग में वरिष्ठ पद पर काम करने का अवसर तलाश रहे अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) में प्रशासनिक सदस्य के 4 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से जारी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 दिसंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 2.25 लाख रुपये का निश्चित वेतन मिलेगा। हालांकि, यह भर्ती सामान्य ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नहीं है। इसके लिए केंद्र या राज्य सरकार में अपर सचिव स्तर के अधिकारी ही पात्र होंगे।

CAT में प्रशासनिक सदस्य के 4 पद खाली

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में प्रशासनिक सदस्य के कुल 4 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह नियुक्ति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए है। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन तय पते पर भेजना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए वही अधिकारी आवेदन कर सकते हैं, जो भारत सरकार में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हों। इसके अलावा राज्य और केंद्र सरकार के अधीन ऐसे समकक्ष पद पर काम करने वाले अधिकारी भी पात्र हैं, जिनका वेतन भारत सरकार के अपर सचिव के वेतन से कम न हो।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

प्रशासनिक सदस्य के पदों पर चयन के लिए सर्च-कम-सिलेक्शन कमिटी आवेदन पत्रों की जांच करेगी। पात्रता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत बातचीत यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने का मतलब नियुक्ति की गारंटी नहीं है। अंतिम चयन कमिटी की प्रक्रिया और मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

हर महीने मिलेगा 2.25 लाख रुपये निश्चित वेतन

इन पदों पर नियुक्त होने वाले अधिकारियों को हर महीने 2,25,000 रुपये का निश्चित वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा समान वेतन स्तर वाले ग्रुप-A अधिकारियों को मिलने वाले लागू भत्ते भी मिलेंगे।

बता दें कि इस भर्ती में प्रशासनिक सदस्य के रूप में नियुक्ति पांच साल के लिए होगी। हालांकि, यदि अधिकारी इससे पहले 67 वर्ष की आयु पूरी कर लेते हैं, तो उनका कार्यकाल वहीं समाप्त हो जाएगा। यानी पांच साल या 67 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, उसी के अनुसार नियुक्ति की अवधि तय होगी।

DoPT Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और पात्र अधिकारी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाने होंगे:

  • कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • प्रशासनिक सदस्य के पदों से संबंधित भर्ती अधिसूचना खोलें।

  • नोटिफिकेशन में दिया गया आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालें।

  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से भरें।

  • जरूरी दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें।

  • पूरा आवेदन एक लिफाफे में रखकर निर्धारित पते पर भेज दें।

आवेदन भेजने का पता

सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, कर्तव्य भवन-3, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य पथ, नई दिल्ली-110001

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

DoPT की इस भर्ती के लिए आवेदन 5 नवंबर 2026 से स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन और जरूरी दस्तावेज निर्धारित पते पर 20 दिसंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक पहुंच जाने चाहिए। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन भेजने की सलाह दी जाती है।

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज