शिक्षक पढ़ाते हुए (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा अवसर, देर की तो हाथ से निकल जाएगा मौका

Delhi University Recruitment 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका है। आकर्षक सैलरी के साथ वैकेंसी निकली है, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया सीमित समय के लिए है।

प्रीति शर्मा

Delhi University Job Vacancy: दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज ने शैक्षणिक और अन्य पदों के लिए नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन जैसे कुल 71 पदों को भरा जाएगा। जिसमें चयनित उम्मीदवारों को लाखों में वेतन मिलेगा।

कब तक कर सकते हैं आवदेन

टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में काम करने का सुनहरा मौका है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  आवेदन की अंतिम तारीख 9 जनवरी 2026 तय की गई है। अगर आप ऑफलाइन हार्ड कॉपी जमा करते हैं तो लास्ट डेट 9 जनवरी 2026 है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क जमा करना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 71 पदों को भरा जाना है। जिसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन, फिजिकल एजुकेशन से जुड़े पद हैं।

कितना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत वेतन मिलेगा। वरिष्ठ पदों (जैसे प्रोफेसर) के लिए मासिक वेतन 2 लाख रुपये से अधिक तक जा सकता है जो इसे नौकरी के सबसे आकर्षक अवसरों में से एक बनाता है।

इन पदों पर उम्मीदवारों को चयन सीधे तौर पर नहीं होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंत में इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन और मूल दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर चयन होगा।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए पात्रता रखते हैं वे दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक भर्ती पोर्टल या अंबेडकर कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर महीने से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म जमा करें और सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे अनुभव प्रमाण पत्र, डिग्री आदि) पहले से तैयार रखें। यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में काम करना चाहते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज