CTET सिटी स्लिप जारी सोर्स- AI
करियर

CTET City Slip 2026 जारी, 12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा; जानें डाउनलोड करने का तरीका

CTET Exam City Slip Download: CTET सिटी स्लिप 2026 जारी हो गई है। उम्मीदवार 12 और 13 दिसंबर की परीक्षा से पहले ctet.nic.in पर लॉगिन करके अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • CBSE ने CTET दिसंबर 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की।

  • उम्मीदवार ctet.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।

  • CTET परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी।

CTET City Slip 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर 2026 में होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है।

जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

12 और 13 दिसंबर को होगी CTET परीक्षा

सीबीएसई की ओर से CTET परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर होंगे। पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं, पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होगा।

दोनों पेपर 150-150 अंकों के होंगे। पेपर-1 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन और भाषा से सवाल पूछे जाएंगे। पेपर-2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन से संबंधित प्रश्न होंगे।

CTET City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन खोलें।

  • View Examination City for CTET Dec 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • लॉगिन करते ही परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • सिटी स्लिप डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें

सितंबर में होने वाली परीक्षा क्यों टली थी?

बता दें कि CTET 2026 की परीक्षा पहले 6 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। अदालत ने योग्य शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्य योग्यता हासिल करने के लिए उचित अवसर देने पर जोर दिया था।

इसके बाद CBSE ने आवेदन प्रक्रिया दोबारा खोली थी। पहले 10 जून को बंद हुई आवेदन विंडो 25 अगस्त को फिर से शुरू की गई और उम्मीदवारों को 1 सितंबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया। अब परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी।

ध्यान दें: सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है। इसे एडमिट कार्ड न समझें। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में उपलब्ध होंगे।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट