छत्तीसगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती  सोर्स-सोशल मीडिया
करियर

CMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

CMHO Bemetara Vacancy 2026: सीएमएचओ बेमेतरा ने नर्सिंग ऑफिसर, सीएचओ, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत 52 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Chhattisgarh CMHO On ANM Recruitment: सरकारी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ में शानदार मौका सामने आया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), बेमेतरा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा के आधार पर नर्सिंग ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 52 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

इनमें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, स्टाफ नर्स, नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, लैबोरेटरी टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, काउंसलर, सपोर्ट स्टाफ और अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर 14 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक जमा करना होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

सीएमएचओ बेमेतरा की ओर से जारी भर्ती में कुल 52 संविदा पद शामिल हैं। इनमें एएनएम का 1, नर्सिंग ऑफिसर के 3, लैबोरेटरी टेक्नीशियन के 2, फिजियोथेरेपिस्ट के 2, डेंटल असिस्टेंट का 1, एमओ-आयुष के 2 और स्टाफ नर्स के 6 पद शामिल हैं। इसके अलावा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के सबसे ज्यादा 24 पद, काउंसलर के 3, टेक्निकल असिस्टेंट का 1, सपोर्ट स्टाफ के 2, ब्लॉक मैनेजर का 1, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 2, फार्मासिस्ट का 1 और टीबीएचवी का 1 पद है। भर्ती के तहत सभी नियुक्तियां संविदा आधार पर की जाएंगी।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन 14 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंचाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और आवेदन पत्र को समय रहते डाक के माध्यम से भेज दें। अधूरी जानकारी या निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं।

किस पद के लिए क्या योग्यता?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, कंप्यूटर डिप्लोमा, मनोविज्ञान/समाज कार्य में पीजी डिग्री/डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, बीएचएमएस/बीएएमएस/बीयूएमएस, फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा,

साइंस विषय के साथ ग्रेजुएशन या इंटरमीडिएशन, बीकॉम के साथ पीजीडीसीए, कंप्यूटर डिप्लोमा, पैरामेडिकल कोर्स में एमएलटी/बीएमएलटी/पैथोलॉजी, फिजियोथेरेपी में बैचलर डिग्री (बीपीटी), डेंटल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, युवा बधिर और श्रवण-बाधित लोगों के प्रशिक्षण में डिप्लोमा (डीटीवाईडीएचएच), आदि होनी चाहिए।

उम्र सीमा कितनी है?

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है और उपलब्ध भर्ती विवरण में यह 64 से 70 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना निर्धारित कटऑफ तारीख के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी अधिसूचना में दी गई आयु सीमा और छूट के नियम को ध्यान से पढ़ें।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग मानदेय दिया जाएगा। भर्ती में वेतन 8,800 रुपये से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य पदों के लिए मानदेय संबंधित पद के अनुसार अलग होगा। यह भर्ती संविदा आधार पर है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले नियुक्ति की शर्तों और कार्यकाल से जुड़ी जानकारी भी नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए।

कैसे होगा चयन?

योग्य उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, जहां लागू हो वहां कौशल परीक्षा और मेरिट सूची शामिल है। अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया में अंतर हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने पद के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया को आधिकारिक अधिसूचना में जरूर देखना चाहिए।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार अनारक्षित वर्ग के लिए 300 रुपये, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये, जबकि दिव्यांग और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क से संबंधित नियमों को आवेदन पत्र भरने से पहले जरूर जांच लें।

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीएमएचओ बेमेतरा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन प्रारूप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, पहचान और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

इस पते पर भेजना होगा आवेदन

उम्मीदवार अपना पूरा आवेदन इस पते पर भेज सकते हैं:

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
सिग्नल चौक के पास, बेमेतरा
जिला-बेमेतरा, छत्तीसगढ़

उम्मीदवार आवेदन भेजने से पहले लिफाफे पर संबंधित पद का नाम और आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से लिखें तथा आवेदन की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

आवेदन से पहले ये बातें जरूर जांचें

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, पंजीयन और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। भर्ती की पूरी अधिसूचना में दिए गए नियमों के अनुसार ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। यह भर्ती संविदा आधार पर है और कुल 52 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन समय पर भेज देना चाहिए।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते