IIT Kanpur (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

JEE Advanced के एलिजिबिलिटी में बदलाव, अब छात्रों को 3 नहीं सिर्फ मिलेंगे 2 मौके

जेईई एडवांस्ड 2025 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया फिर से बहाल हो गए हैं। हलांकि जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए परीक्षा तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

शिवानी मिश्रा

नई दिल्ली : IIT Kanpur ने जेईई एडवांस्ड यानी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Advanced 2025) की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में संशोधन को वापस ले लिया है। पिछले दिनों आयोजक संस्था आईआईटी कानपुर ने जेईई-एडवांस में शामिल होने के अवसरों की संख्या को दो से बढ़ाकर तीन कर दी थी।

बता दें कि एक बार फिर बदलाव किया गया है। संयुक्त नामांकन बोर्ड की बैठक के बाद पुरानी अधिसूचना निरस्त कर दी गई है।

जेईई एडवांस्ड 2025 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया बहाल

आईआईटी कानपुर की ओर से कल यानी सोमवार को जारी प्रेस विज्ञपन में कहा गया कि जेईई एडवांस में शामिल होने वाले अवसरों की संख्या को घटाकर फिर 3 से 2 कर दिया गया है। और अब 2023 में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। जबकि पहले इन्हें मौका दिया जाता था। आईआईटी कानपुर की ओर से मौका देन के बाद हजारों ने जेईई- मेन के लिए आवेदन कर दिया था।

जेईई एडवांस्ड 2025 ( कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)

बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया फिर से बहाल हो गए हैं। इसके साथ ही जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए परीक्षा तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। लेकिन इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और जेईई एडवांस 2025 के लिए जेईई मेन 2025 पास करने की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यथावत है। इसलिए सभी इच्छुक छात्र जेईई मेन 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। जरुरी सुचना ये है कि जेईई मेन 2025 के आवेदन करने की अंतिम तारीक 22 नवंबर 2024 है।

कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का अखाड़ा बनने नहीं देंगे, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन से जुड़ी याचिका पर और क्या है?

INDIA Bloc Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार का काला चिट्ठा हमारे पास; SC में याचिका दायर करेंगे राहुल गांधी

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर