INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

CJI Surya Kant Statement: INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च और मुलाकात की मांग पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि हर भारतीय को अदालत जाने का अधिकार है। उन्होंने पत्र का जवाब देने की भी जानकारी दी।
cji surya kant
CJI सूर्यकांतसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की मांग से मना कर दिया।

  • CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी।

  • रोक के बावजूद, INDIA गठबंधन ने सोमवार को दोपहर 1.30 बजे प्रस्तावित मार्च की घोषणा की है।

INDIA Bloc Protest March: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की मांग पर CJI सूर्यकांत ने अपना मत स्पष्ट किया। INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च और मुलाकात की मांग पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि हर भारतीय को अदालत जाने का अधिकार है। उन्होंने पत्र का जवाब देने की भी जानकारी दी।

INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च और उनसे मिलने की मांग पर, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, "मुझे कल बैठक के अनुरोध के संबंध में एक पत्र मिला था, और मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया था, जिसमें उन कारणों का उल्लेख किया गया था कि मैं क्यों नहीं मिल पाऊंगा।"

सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले

नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) के 33वें स्थापना दिवस समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए CJI सूर्यकांत ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित निकाय के सदस्य की किसी भी याचिका का स्वागत है। हर भारतीय नागरिक को अदालत का दरवाजा खटखटाने का अधिकार है, और हम उनकी चिंताओं को सुनेंगे और कानून के तहत जो भी उचित होगा, वह करेंगे।"

वन नेशन वन इलेक्शन मुद्दे पर बोले CJI

'वन नेशन वन इलेक्शन' पर JPC के सुप्रीम कोर्ट दौरे के रद्द होने पर भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, "इस मामले में तुलनात्मक रूप से ज्यादा कारण हैं क्योंकि वन नेशन वन इलेक्शन JPC बैठक के मुद्दे में कोर्ट में हितों के टकराव (conflict of interest) की संभावना थी, जिसके कारण हमें प्रशासनिक पहलू पर चर्चा करनी पड़ी। मेरे वरिष्ठ न्यायिक सहयोगियों और मेरी सामूहिक राय थी कि हमें हितों के टकराव की किसी भी स्थिति से बचना चाहिए।"

cji surya kant
दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मार्च की घोषणा की

दिल्ली पुलिस की रोक के बावजूद, 'INDIA' गठबंधन ने सोमवार को दोपहर 1.30 बजे प्रस्तावित मार्च की घोषणा की है। यह प्रदर्शन विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शनों की एक कड़ी का हिस्सा है। इन दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है, और इसके लिए उन्होंने वोटर लिस्ट के SIR में कथित गड़बड़ियों और अन्य मुद्दों का हवाला दिया है।

दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को होगी सुनवाई

जंतर-मंतर को बंद करने पर तुरंत सुनवाई की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करने की बात कही है। दिल्ली हाई कोर्ट कल उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर को बंद करने के खिलाफ तुरंत सुनवाई की मांग की गई है।

हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस ने कहा, "कृपया समझने की कोशिश करें। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से हलफनामा दाखिल करने को भी कहा है। जब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर विचार कर रहा है, तो हम इस पर किस हद तक विचार कर सकते हैं? इंतजार करें।"

cji surya kant
Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

एक वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट के सामने यह मामला उठाया और तुरंत सुनवाई की मांग की। वकील ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के लिए कोई दूसरी जगह तय नहीं की गई है। जंतर-मंतर को बंद कर दिया गया है और कानून के तहत विरोध प्रदर्शन करने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com