स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक फोटो (फोटो - सोशल मीडिया) 
करियर

Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन

Railway Vacancy : सेंट्रल रेलवे ने स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत लेवल-1 और लेवल-2 के 12 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 12 अगस्त 2026 तक चलेगी।

हितेश तिवारी

Central Railway Jobs : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े युवाओं के लिए सेंट्रल रेलवे ने बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। वर्ष 2026-27 के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत कुल 12 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें लेवल-2 के 2 पद और लेवल-1 के 10 पद शामिल हैं।

लेवल-1 के पद मुंबई, भुसावल, नागपुर, पुणे और सोलापुर मंडलों में दो-दो पदों के रूप में बांटे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में किसी भी वर्ग के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया है और सभी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर भर्ती

लेवल-2 पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। हालांकि एससी, एसटी और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को इस शर्त से छूट मिलेगी। 10वीं के साथ आईटीआई या अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

वहीं लेवल-1 पदों के लिए 10वीं पास या आईटीआई/एनएसी प्रमाणपत्र जरूरी है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़ी विशेष योग्यता अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास प्रेसिडेंट स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर या हिमालयन वुड बैज (HWB) प्रमाणपत्र होना चाहिए।

साथ ही पिछले पांच वर्षों से मान्यता प्राप्त स्काउट्स संगठन का सक्रिय सदस्य होना और राष्ट्रीय व राज्य स्तर के निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने का प्रमाण भी आवश्यक है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 के आधार पर तय की जाएगी। लेवल-2 पदों के लिए आयु 18 से 30 वर्ष और लेवल-1 के लिए 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 है

उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की प्रक्रिया के आधार पर होगा, जिसमें 60 अंक लिखित परीक्षा और 40 अंक प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं। लिखित परीक्षा में 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न और एक निबंध प्रश्न पूछा जाएगा।

परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी तथा इसमें स्काउटिंग एवं गाइडिंग से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

भारतीय रेलवे की इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस टेस्ट के बाद किया जाएगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी सेंट्रल रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता