सांकेतिक तस्वीर (Image- IANS) 
करियर

बैंक में नौकरी का है सपना? सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, 13 मार्च से पहले करें आवेदन

Central Bank of India ने काउंसलर के जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है।

अर्पित शुक्ला

Central Bank of India Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में बेहतर नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के हाथ से एक बेहतरीन मौका जाने वाला है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीबीआई-एसयूएपीएस) ने फाइनेंशियल लिटरेसी सेंटर (एफएलसी) में काउंसलर के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने काउंसलर के जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। नहीं तो आपके हाथ से एक शानदार मौका निकल जाएगा।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें काउंसलर (एफएलसी अहिल्यानगर) का 1 और काउंसलर (एफएलसी धुले) का 1 पद शामिल है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर नॉलेज के साथ एमएस ऑफिस, इंटरनेट और स्थानीय भाषा में टाइपिंग का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार के पास स्थानीय भाषा में उत्कृष्ट संचार कौशल और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 45 साल और अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी होगी सैलरी?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 25,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें। -एजेंसी इनपुट के साथ

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब