CCI Junior Assistant Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने भर्ती का सुनहरा अवसर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने कुल 148 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती अभियान के तहत सहायक प्रबंधक (राजभाषा) और सहायक प्रबंधक (आईटी) के एक-एक पद, प्रबंधन प्रशिक्षु (मार्केटिंग) के 8 पद, प्रबंधन प्रशिक्षु (अकाउंट्स) के 8 पद, जूनियर कॉमर्शियल एग्जीक्यूटिव के 50 पद, जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के 50 पद तथा जूनियर असिस्टेंट (जनरल) के 30 पद भरे जाएंगे। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार बीई, बीटेक, बीएससी, बीकॉम, एमसीए, एमबीए, सीए, सीएम या अन्य निर्धारित डिग्री होना जरूरी है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 वर्ष या 32 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें : UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाकर CCI Recruitment 2026 या Careers सेक्शन में उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें।
इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ भविष्य के लिए सुरक्षित रखना न भूलें। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है।