12वीं सीबीएसई का रिजल्ट जारी (AI Generated Image) 
करियर

CBSE Result Out: 12वीं CBSE का रिजल्ट हुआ जारी, डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट

CBSE 12th Result 2026 Websites: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज परिणाम जारी कर दिए हैं।

प्रिया जैस

CBSE Class 12 Result 2026 Released: CBSE द्वारा आयोजित कक्षा-12 की मुख्य परीक्षा 2025-2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने सीबीएसई की परीक्षा दी थी और बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। उन सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। CBSE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणामों की घोषणा आज की।

12वीं का परिणाम 11 मई को घोषित होने वाला था। सीबीएसई के सभी छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए अपने रोल नंबर से सीबीएसई 12वीं मार्कशीट चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर फिलहाल परिणाम जारी नहीं किए गए है।

ऐसे करें चेक

CBSE का रिजल्ट छात्र इस वेबसाइट umangresults.digilocker.gov.in से चेक कर सकते है। सीबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के विकल्प मौजूद हैं।

छात्र यहां देखें सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट

  • https://cbseresults.nic.in/
  • https://www.cbse.gov.in/
  • डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट
  • उमंग ऐप या वेबसाइट

डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को सबसे पहले स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के एक्सेस कोड, स्कूल कोड और कक्षा 12वीं के रोल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके बाद ओटीपी से अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करना होगा। अब अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए डिजिलॉकर में लॉग इन करना होगा। इसके बाद छात्र अपना सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ ढूंढकर उसे डाउनलोड कर सकते है और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

पास होने के लिए कितने नंबर की है जरूरत

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों सभी विषयों में कम-से-कम 33% अंक की जरूरत है। हालांकि, यह नंबर थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर तय किए जाते हैं। अगर किसी छात्र के एक भी विषय में कम अंक आए तो वो फेल माना जाएगा।

18 लाख छात्रों ने दिया परीक्षा

देशभर से 18 लाश से अधिक छात्रों ने साल 2026 में सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थीं। इस परीक्षा का आयोजन देशभर के 7,574 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा फरवरी से अप्रैल तक चली थी।

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब