बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 
करियर

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के लिए बंपर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई

BSF Recruitment 2025: बीएसएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन और कांस्टेबल जीडी के लिए कुल 3829 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

प्रीति शर्मा

BSF Constable Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कांस्टेबल ट्रेड्समैन और कांस्टेबल जीडी के पद पर बंपर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। कांस्टेबल ट्रेड्समैन के लिए 3588 भर्ती और कांस्टेबल जीडी के लिए 241 वैकेंसी निकली है। बता दें कि कांस्टेबल जीडी की भर्ती स्पोर्ट्समैन कोटा से की जाएगी। अगर आप बीएसएफ में भर्ती देख रहे हैं तो यह सुनहरा अवसर हो सकता है।

कब है आवेदन की अंतिम तिथि

जो उम्मीदवार इस प्रमुख भर्ती के लिए योग्य तथा इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2025 है। आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान 25 अगस्त तक कर सकते हैं।

10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

कांस्टेबल ट्रेड्समैन पद के लिए कुल 3588 भर्ती की जाएगी जिसमें से 146 पद महिलाओं के लिए रिजर्व है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए उम्मीदवार को भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण और संबंधित ट्रेड से आईटीआई/एनसीवीटी सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।

इसके अलावा बीएसएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के लिए पुरुषों की लंबाई 165 सेमी और महिलाओं की लंबाई 155 सेमी होनी चाहिए। साथ ही दौड़ के लिए पुरुषों को 5 किमी 24 मिनट और महिलाओं के लिए 1.6 किमी 8.30 मिनट की शारीरिक फिटनेस होनी अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

इस पद के लिए चयन प्रक्रिया चार चरणों में कंप्लीट होगी जिसमें सबसे पहले अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद पीईटी यानी शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन होगा। अंत में चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाएं।
  • अब ऑनलाइन आवेदन की लिंक पर क्लिक करें और अप्लाई करें।
  • अब अपनी पर्सनल जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद गलतियों की जांच करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • अब आवेदन की फीस जमा करें जो ऑनलाइन होगी। आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा