छपरा और समस्तीपुर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की100 सीटें बढ़ीं सोर्स- सोसल मीडिया
करियर

बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी! 100 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी, देखें किस राज्य में सबसे ज्यादा सीटें

Bihar Medical College MBBS Seats: NMC ने बिहार के छपरा और समस्तीपुर में दो नए मेडिकल कॉलेजों को 2026-27 से MBBS शुरू करने की मंजूरी दी है। दोनों कॉलेजों में 50-50 सीटों पर प्रवेश होगा।

करुणा नंद शाहवाल

Bihar MBBS Admission 2026-27: बिहार में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने दो नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है। छपरा (सारण) में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और समस्तीपुर के राम जानकी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को

2026-27 शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस (MBBS) पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए लेटर ऑफ परमिशन (LoP) जारी किया गया है। दोनों संस्थानों में शुरुआती चरण में 50-50 MBBS सीटों पर प्रवेश होगा।

सम्राट ने PM मोदी और नड्डा का जताया आभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों के शुरू होने से बिहार के छात्रों को अपने जिले के पास ही गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूत मिलेगी।

दोनों कॉलेजों में 50-50 सीटों पर होगा दाखिला

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि, छपरा (सारण) के सरकारी मेडिकल कॉलेज और समस्तीपुर के राम जानकी मेडिकल कॉलेज को अब 2026-27 शैक्षणिक सत्र से 50-50 एमबीबीएस के छात्रों को एडमिशन देने की प्रस्ताव जारी कर दिया गया है।

यह निर्णय राज्य में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार करने और मेडिकल की पढाई करने वाले युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।

इन कॉलेजों में बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की क्लास प्रारंभ होने से दोनों जिलों के छात्र-छात्राओं को अपने घर के पास ही मेडिकल जैसे कोर्स की पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त होगा।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा MBBS सीटें?

कुल सीटों में करीब 63,296 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों, AIIMS और अन्य केंद्रीय संस्थानों में हैं, जबकि 73,643 सीटें निजी और डीम्ड मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध हैं।

राज्यMBBS सीटें
कर्नाटक15,395
उत्तर प्रदेश14,000+
तमिलनाडु13,999+

कर्नाटक लगातार देश का सबसे बड़ा MBBS शिक्षा केंद्र बना हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

MBBS की देश में कुल कितनी सीटें हैं?

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अनुसार, 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए देशभर में 823 मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें कुल 1,36,939 MBBS कोर्स की सीटें उपलब्ध हैं। इस साल नेशनल मेडिकल कमीशन ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार करते हुए 9,911 नई सीटों को मंजूरी दी है।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री