बिहार शिक्षक भर्ती (एआई नीर्मित) 
करियर

Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना

Bihar Government Jobs: बिहार सरकार ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षक पदों की अधियाचना BPSC को भेज दी है। अब आयोग के जल्द भर्ती अधिसूचना जारी करने की संभावना बढ़ गई है।

करुणा नंद शाहवाल

Bihar TRE 4 BPSC Teacher Recruitmen 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के माध्यम से दी। उन्होंने इसे युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार सृजन के अपने संकल्प को लगातार आगे बढ़ा रही है।

प्रस्तावित भर्ती में कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563, कक्षा 9 से 10 तक के लिए 3,877 तथा कक्षा 11 से 12 तक के लिए 16,101 पद शामिल हैं। लंबे समय से शिक्षक अभ्यर्थी चौथे चरण की भर्ती अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे थे। अब अधियाचना बीपीएससी को भेजे जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बाद आवेदन, परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका

सीएम सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के युवाओं के लिए 'ऐतिहासिक सौगात' बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

32,388 पदों पर होगी भर्ती

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि टीआरई-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 तक के लिए 3,877 पद तथा कक्षा 11 से 12 तक के लिए 16,101 पद शामिल हैं। शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर विभिन्न छात्र और अभ्यर्थी संगठनों की ओर से कई बार प्रदर्शन और आंदोलन भी किए गए थे।

अभ्यर्थियों की लंबे समय से थी मांग

दसअसल अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले चरणों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी टीआरई-4 की अधिसूचना जारी नहीं होने से हजारों उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में थे। अब शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना बीपीएससी को भेजे जाने के बाद माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना जारी कर सकता है। इसके बाद आवेदन, परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

सरकारी स्कूलों को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार का कहना है कि नई नियुक्तियों से सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं, बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर भी प्राप्त होगा। तो वहीं सरकार के इस फैसले को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच उत्साह देखा जा रहा है और अब उनकी निगाहें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जारी होने वाली परीक्षा की तिथि पर टिकी हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला